Campus Boom.
जमशेदपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है। तिथि विस्तार से उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को नामांकन का अतिरिक्त अवसर मिला है।
IGNOU Learner Support Centre-0502, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉ. अशोक कुमार रवानी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि IGNOU में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनमें BA, MA, BLIS, MRD, MBA और MSc सहित कई पाठ्यक्रम शामिल हैं।
डॉ. रवानी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पूरी करें।
नामांकन संबंधी सहायता
IGNOU Learner Support Centre-0502
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
- सोमवार से शनिवार: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
- रविवार: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
- फोन: 0657-2912049
- ई-मेल: [email protected]


