Campus Boom.
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन की ओर से द बुलेवर्ड होटल, जमशेदपुर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना था।
समारोह के दौरान करीब 12 प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को ‘शेपिंग फ्यूचर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और व्यक्तित्व निर्माण में उनकी भूमिका के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों के अलावा शहर के कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षकों की निस्वार्थ सेवा और समाज के भविष्य को दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन जी. गोपाल कृष्ण ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को आकार देने, उनके सपनों को दिशा देने और बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करते हुए हुआ।


