Campus Boom.
जमशेदपुर। विद्या भारती की ओर से आयोजित 37वीं प्रांतीय खेल-कूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, गुमला में किया गया था।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। बागबेड़ा विद्यालय के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में स्थान हासिल किया।
विद्यालय में आयोजित वंदना सभा के दौरान सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और आचार्यों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन
- मनीषा ने जेवलिन थ्रो में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने हैमर थ्रो में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- रिया ने हर्डल रेस में दूसरा तथा ट्रिपल जंप में तीसरा स्थान हासिल किया।
- युवराज ने हैमर थ्रो में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा बागबेड़ा विद्यालय की टीम ने 4×100 मीटर और 4×400 मीटर रिले रेस में भी शानदार प्रदर्शन किया। दोनों स्पर्धाओं में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रिले टीम में अनन्या, मनीषा, अन्नू, रिया, लक्ष्मी और प्रतिमा शामिल थीं।
वंदना स्थल पर सम्मानित होने के बाद खिलाड़ी उत्साहित नजर आए। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।



