Campus Boom. प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के नियमित सदस्य और उनके पारिवारिक सदस्यों (ब्लड रिलेशन) को चिकित्सिय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए शहर के प्रसिद्ध 15 डॉक्टरों के साथ (एमओयू) समझौता की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह घोषणा प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की. स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष ने क्लब सदस्यों के लिए किए जा रहे कार्यों और प्रयास की जानकारी साझा की. अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने मेडिकल सुविधा कि जानकारी देते हुए बताया कि जिन डॉक्टरों से समझौता किया जा रहा है उसमे मेडिसिन…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में प्री जन्माष्टमी सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के प्राइमरी तथा प्री प्राइमरी विभाग के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्री प्राइमरी के बच्चों ने इस अवसर पर राधा कृष्ण की रासलीला की झाकी प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राइमरी विभाग के बच्चों द्वारा श्री कृष्ण के सौंदर्य का वर्णन करते हुए एक नृत्य प्रस्तुति हुई जिसकी सभी ने प्रशंसा की। प्राचार्य अवधेश सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण हम सभी के प्रेरणाश्रोत है जिन्होंने धर्म की पराकाष्ठा को भगवद…
Campus Boom. “पुस्तकालय केवल पुस्तकों का भंडार नहीं, बल्कि यह मानव विकास के संरक्षक हैं,”. यह बातें एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. (फा.) सेबेस्टियन जॉर्ज एसजे ने मंगलवार को सर जहांगीर गांधी पुस्तकालय में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस 2025 समारोह में यह बात कही. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय पेशेवर ज्ञान को संरक्षित करने और पीढ़ियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह स्थान वह केंद्र है, जहां से विचार जन्म लेते हैं और भविष्य आकार पाता है. समारोह में डीन प्रशासन एवं वित्त डॉ. (फा.) डोनाल्ड डी’सिल्वा एसजे, डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो और वित्त विभागाध्यक्ष डॉ.…
Campus Boom. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को सशक्त करने और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) एवं टाटा स्टील UISL के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान का शुभारंभ किया गया है। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के नेतृत्व एवं महाप्रबंधक, टाटा स्टील UISL के मार्गदर्शन में यह चल रहा है ।इस दौरान स्वयंसेवक, स्वच्छता कर्मी, आवासीय संघ, और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मिलकर घर-घर स्वच्छता जागरूकता, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, एवं तिरंगा फहराने की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। “तिरंगा हमारे गौरव और एकता का…
Campus Boom. कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व बुधवार को बारीगोड़ा एसयूवी में बच्चों ने कृष्ण के बाल रूप का बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें केजी से लेकर दशम कक्षा के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा वन से लेकर थ्री तक के बच्चों ने कृष्ण के बचपन का रूप बनाकर माखन खाने से लेकर मटकी फोड़ने तक का नाट्य मंचन किया तो चतुर्थ से षष्टम तक बच्चों ने गायों को चराने व गोपियों को छेड़ने तक का मंचन किया। सप्तम से दशम कक्षा की छात्राओं ने कृष्ण-कन्हैया.. मेरे तो गिरधर गोपाल.. जैसे…
Campus Boom. देश के प्रति प्रेम, समर्पण की भावना से ओत प्रोत लोगों ने तिरंगा यात्रा में दिखाई अपनी देश भक्ति. भारत माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयाेजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन के पूर्व परसुडीह सिद्दो कान्हो गोलचक्कर के पास स्थित सिद्दो- कान्हो के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हलुदबनी, शीतला चौक, परसुडीह बाजार, त्रिवेणी टावर चौक, शिव-हनुमान मंदिर होते हुए परसडीह भाजपा कार्यालय पर यात्रा समाप्त किया गया. इस दौरान सभी कार्यकर्ता तिरंगे झंडे के साथ भारत माता की जय,…
झारखंड में हाथियों की सुरक्षा, संरक्षण और हाथी-मानव टकराव को कम करने के लिए तीन जोन बना कर किया जाएगा काम Campus Boom. हाथियों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर वन विभाग ने अब नई तकनीक की ओर अपना रुख किया है. वन विभाग हाथियों के मूवमेंट से लेकर उनकी और मानव जान माल की क्षति को कम करने को लेकर गहन चिंतन में हैं और इसको लेकर राष्ट्रीय स्तर की योजना बना कर काम किया जा रहा है. लगातार हो रहे हाथियों की मौत को लेकर गंभीरता दिखाई गई है. वन विभाग उनकी सुरक्षा को लेकर आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस जैसी…
– यह अवसर प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं जिला प्रशासन का बेटियों ने जताया आभार Campus Boom. पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राएं 11 अगस्त 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा के शैक्षणिक भ्रमण पर गईं। साइंस ओलंपियाड के माध्यम से चयनित छात्राओं के दल के लिए यह भ्रमण ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा से भरपूर रहा। इसरो भ्रमण का अवसर प्रदान करने के लिए छात्राओं के दल ने माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया तथा इस यात्रा…
– पिछले 31 वर्षों से जिले के पटमदा, डुमरिया व जमशेदपुर के विद्यालयों में दे रहे है सेवा – मजबूत नेतृत्व क्षमता व शैक्षणिक प्रयोगों से बदली ग्रामीण विद्यालय की तस्वीर, विद्यालय में अब पढ़ते है 800 से ज्यादा बच्चे, कभी महज 250-300 बच्चे आते थे स्कूल Campus Boom. जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में अवस्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के कहानी पर आधारित “वेलडन इंडिया” कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार को दूरदर्शन पर किया गया। वेलडन इंडिया कार्यक्रम में वैसे प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानी का प्रसारण किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज पर…
– मुख्यमंत्री, झारखण्ड की प्रेरणा से जिला प्रशासन की पहल पर सरकारी स्कूल की 28 छात्राएं करेंगी इसरो, श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण – उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने छात्राओं को दी शुभकामनाएं, कहा… ग्रामीण परिवेश से आने वाली छात्राओं के लिए बड़ा अवसर, उम्मीद है यह एक्सपोजर विजिट इनके भविष्य निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगी Campus Boom. माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की प्रेरणा से जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रारम्भ की गई सरकारी स्कूल के बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राएं 11 अगस्त 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन…

