Author: Campus Boom

– जमशेदपुर में टाटा स्टील ने स्थापित किया पेट क्रेमेटोरियम जमशेदपुर. टाटा स्टील ने पालतू जानवरों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए जुबिली पार्क स्थित डॉग केनेल के पास एक आधुनिक पेट क्रेमेटोरियम की स्थापना की है। यह सुविधा पालतू जानवरों के मालिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प प्रदान करती है, जिससे न केवल उनकी भावनाओं का सम्मान होता है बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों का भी पालन सुनिश्चित किया जाता है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और जमशेदपुर केनेल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने किया। इस अवसर…

Read More

– प्रेम ज्योति प्रांगण स्कूल के नए भवन का निर्माण, टाटा स्टील की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल जमशेदपुर. शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में टाटा स्टील ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। टाटा स्टील ने प्रेम ज्योति प्रांगण स्कूल के लिए एक आधुनिक भवन का निर्माण किया है, जो पहले जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संचालित होता था। नॉर्दर्न टाउन में पुराने बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित यह स्कूल 1.2 एकड़ भूमि पर निर्मित है, जिसमें दो मंजिला भवन लगभग 17,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। इसमें 13…

Read More

– भारतीय संविधान के 75 वर्ष : देश में तर्कशील आंदोलन की चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम  – साइंस फॉर सोसायटी, झारखंड द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर तर्कशील समूह द्वारा परिचर्चा का आयोजन जमशेदपुर. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर तर्कशील समूह झारखंड की ओर से भोजपुरी भवन, गोलमुरी, जमशेदपुर में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। साइंस फॉर सोसायटी, झारखंड, जनवादी लेखक संघ एवं वैज्ञानिक चेतना ग्रुप की ओर संयुक्त रूप से आयोजित उक्त परिचर्चा का विषय था – ” भारतीय संविधान के 75 वर्ष : देश में तर्कशील आंदोलन की चुनौतियां एवं संभावनाएं” कार्यक्रम की…

Read More

– प्रतियोगिता में लगभग 12 विद्यालयों के कुल 48 प्रतिभागी शामिल हुए  जमशेदपुर.  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर गोपबंधु विद्यापीठ, टेल्को में “अंतर विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सचिव वृंदावन साहू, कोषाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी, उप-प्राचार्य मंजू कुमारी एवं विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षकों ने संयुक्त रूप से भारतीय महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया. प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विज्ञान…

Read More

– प्लेटिनम जुबली (75वां वर्ष) समारोह के अवसर पर, सीएसआईआर-एनएमएल ने आयोजित किया कार्यक्रम  दीघा/जमशेदपुर.  सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली (75वां वर्ष) समारोह के अवसर पर, सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधरी ने सभी उद्योग विशेषज्ञों, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों और शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिन्होंने समुद्री संक्षारण निगरानी और प्रबंधन (MCMM-2025) पर बहुप्रतीक्षित द्वितीय औद्योगिक सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने सामान्य रूप से धातु, सामग्री और धातुकर्म के क्षेत्र में एनएमएल के योगदान पर प्रकाश डाला है और बहुत ही विशिष्ट रूप से बताया कि…

Read More

– कोल्हान छात्र संघ के पूर्व उपसचिव बीरेंद्र कुमार ने कोल्हान विवि की नवनियुक्त कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता पर जताया भरोसा  जमशेदपुर. कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलपति का पद करीब डेढ़ वर्ष से खाली था. छात्र संघ की ओर से लगातार स्थाई कुलपति की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा था. काफी संघर्षों के बाद आज राज भवन के द्वारा अधिसूचना जारी कर प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता को नए कुलपति नियुक्त किया है. https://www.campusboom.com/campus-hindi-news/dr-anjila-gupta-appointed-vice-chancellor-of-kolhan-university-9971/ कोल्हन विश्वविद्यालय के पूर्व उपसचिव बिरेंद्र कुमार का कहना यह है कि विगत दो वर्षों से स्थाई कुलपति नहीं होने के कारण छात्र हित के विभिन्न…

Read More

– दलमा में बच्चों के लिए लगा विशेष नेचर ट्रेनिंग शिविर  जमशेदपुर.  बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से दलमा में एक विशेष नेचर ट्रेनिंग शिविर लगाया गया.  शिविर में केरला पब्लिक स्कूल (कदमा) के बच्चों ने हिस्सा लिया. इस शिविर में स्कूल के 48 बच्चों ने भाग लिया, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराकर शिविर में रहने का निर्णय लिया था. शिविर का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों के संरक्षण के बारे…

Read More

– ग्राम प्रधानों का एक्सपोज़र विजिट जमशेदपुर. यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) संस्था के तत्वावधान में संचालित ग्राम सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों तेंतला, नारदा और टँगराईंन के ग्राम प्रधानों एवं अन्य ग्राम सभा लीडरों के लिए एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। इस विजिट का उद्देश्य ग्राम सभा के लोकतांत्रिक मूल्यों को समझना, स्व-शासन को बढ़ावा देना और सफल ग्राम सभाओं से सीख लेकर अपने-अपने गांवों को सशक्त बनाना था। इस दौरान प्रतिभागियों को ग्राम माड़ी डारमी टोली, पंचायत डारी, प्रखंड लापुंग ले जाया गया, जहां कर्रा सोसायटी के सहयोग से ग्राम सभा की बैठक में…

Read More

– साहित्य कला फाउंडेशन, झारखंड तथा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में संवाद का हुआ आयोजन  जमशेदपुर. साहित्य कला फाउंडेशन, झारखंड तथा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज के पीजी ब्लॉक स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह वक्ता लेखक सह मोटिवेटर नवीन चौधरी थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक” खुद से बेहतर” पर चर्चा की। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने के प्रति प्रेरित किया। अपनी ताकत और कमजोरी को पहचानने की सीख दी। साथ ही कहा कि खुद से बेहतर बनने के लिए…

Read More

– राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से जारी हुई अधिसूचना  जमशेदपुर. आखिरकार 21 माह बाद कोल्हान विश्वविद्यालय को अपना कुलपति मिल ही गया. राज्यपाल सचिवालय से कुलपति की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की वर्तमान कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता को कोल्हान विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है. इस संबंध में राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से 28 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई है. विवि में स्थाई कुलपति नहीं होने की वजह से कई तरह के नीतिगत और आर्थिक फैसले…

Read More