– लिट्टी चोखा के स्वाद के बीच रंगारंग फगुआ गीत ने जमाया होली मिलन का रंग जमशेदपुर. रहरगोड़ा पोस्ट ऑफिस के समीप चित्रांश गौतम लाल के हॉल में श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर रंगारंग फगुआ गीत पेश किया गया। https://www.campusboom.com/campus-hindi-news/my-songs-are-there-to-embrace-them-where-the-mothers-mother-is-a-bed-10193/ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष चित्रांश सुशील कुमार, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष चित्रांश मनोरंजन सिन्हा के साथ साथ पूजा समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता चित्रांश अशोक दास, एवं कर्मठ कार्यकर्ता चित्रांश गौतम लाल, चित्रांश उमेश श्रीवास्तव (वकील), चित्रांश राकेश श्रीवास्तव,…
Author: Campus Boom
– “हुलास” द्वारा हुलास-गौरव सम्मान, “मुझे टूटने दो” कविता संग्रह का पुस्तक विमोचन, होली मिलन सह कवि सम्मेलन जमशेदपुर. साहित्य की खुशबू फैलाने वाली शहर की चिरपरिचित साहित्यिक संस्था *हुलास* द्वारा कल *तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष* में स्थापना दिवस के रूप में *हुलास-दिवस समारोह* का वार्षिक आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अशोक ‘अविचल’ विशिष्ट अतिथि श्री प्रसेनजीत तिवारी, हुलास के संस्थापक अध्यक्ष हरकिशन सिंह चावला, वर्तमान अध्यक्ष श्री श्यामल सुमन मंच पर उपस्थित थे। साहित्य जगत में लम्बे समय तक सार्थक योगदान हेतु शहर के वरिष्ठ कलमकार आदरणीय शेषनाथ सिंह ‘शरद’ को *हुलास-गौरव सम्मान…
– जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के विवेकानंद सभागार में पलाश हिंदी सह भोजपुरी कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन – डायरी के पन्ने उलटते गए और फिजा रंगीन होती गई – कैंपस चिल्ड्रेन क्लब के लोगो का हुआ अनावरण जमशेदपुर. मेरे गीत वहीं तुम जाना, जा उनको गले लगाना, जहां मां की ममता बिछड़ी हो, रिश्तों की डोरी टूटी हो, जहां बचपन बिलखा रोया हो, अपनों का स्नेह न पाया हो, जा उनकी मां बन जाना…… कुछ ऐसी ही कविता की पंक्तियों से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज का विवेकानंद सभागार भावुकता के रंग लिए गुलजार हुआ. पलाश के संग कवियों ने खूब रंग…
– जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के विवेकानंद सभागार में रविवार को पलाश हिंदी सह भोजपुरी कवि सम्मलेन का होगा आयोजन जमशेदपुर. जमशेदपुर में पहली बार एक ऐसा काव्य सम्मेलन होने जा रहा है जहां हिंदी के साथ भोजपुरी में कविता की प्रस्तुति होगी. जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में रविवार को शाम 4 बजे से “पलाश” भावों के रंग और शब्दों की महक के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस कवि सम्मेलन में शहर की प्रसिद्ध कवित्री ज्योत्सना अस्थाना, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, कवि डॉ लक्ष्मण प्रसाद, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी और युवा कवि वरुण प्रभात अपनी कविता से फिजा को…
– एमबीएनएस शिक्षा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला का आयोजन जमशेदपुर. एमबीएनएस शिक्षा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 8 मार्च 2025 को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. त्रिपुरा झा, एचओडी, बी एड, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और पूरबी घोष, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता, जमशेदपुर ने अपने विचार साझा किए। कार्यशाला का संयोजन अनुपा सिंह और डॉ दीपिका भारती ने किया। इस कार्यशाला में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। https://www.campusboom.com/campus-hindi-news/if-you-decide-anything-you-are-heavy-on-everyone-because-you-are-a-woman-10146/ इस अवसर पर, संस्थान के निर्देशिका ने…
– ग्रेजुएट कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक समारोह का आयोजन जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेजुएट कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी उपस्थित थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हरेक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं जो उनके सामर्थ्य और क्षमता को दर्शाता है। हमें अपने आप को इस प्रकार तैयार करना है कि दुनियां में उदाहरण के रूप में शामिल हो सकें। एनसीसी सीटीओ कुमारी दिप्ती ने इस वर्ष तय विषय अद्विता पर अपनी बात रखते हुए…
– महिला कल्याण समिति और आदर्श सेवा संस्थान के सहयोग से महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन जमशेदपुर. स्वच्छ हवा केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारा अधिकार है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, महिलाओं ने “आओ, बदलें हवा” कार्यक्रम में भाग लिया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपने पर्यावरण की ज़िम्मेदारी लेने और स्वच्छ हवा के लिए सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करना था। महिला कल्याण समिति और आदर्श सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उन महिलाओं के नेतृत्व की सराहना की गई, जो स्वच्छ हवा के लिए संगठित होकर परिवर्तन ला रही हैं।…
– अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी के सम्मान में मनोज किशोर की कलम से कविता जमशेदपुर. जगतजननी हे जगतजननी नारी, तू मान है, सम्मान है, हर घर की शान है. तुझसे शुरू सुबह है, तुझसे ही ख़त्म शाम है. हे नारी, तू अभिशाप नहीं, तू हर घर की अभिमान है. तू जीवन भी है, तू संयम भी है. तू ममता भी है, तू शक्ति भी है. तू गर्भिणी भी है, तू मर्दीनी भी है तू हर रूप में श्रेष्ठ ही नहीं सर्वश्रेष्ठ है. उठ जाग, कर संघर्ष निकल पुरूषों की छाया से, बना खुद की पहचान. तुझमे है…
– जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के इनर व्हील क्लब, हेल्थ एंड वेलनेस कमिटी एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में महिलाओं के लिए विशेषतः एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “अपराजिता” शीर्षक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में “सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर” के प्रति जागरूकता फैलाना था। कॉलेज की लगभग 100 से भी ज्यादा छात्राओं, महिला शिक्षकों एवं महिला शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने इस जागरूकता कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।…
सीएसआईआर-एनएमएल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित जमशेदपुर. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “योग, मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण” एवं “आहार एवं पोषण” विषय पर व्याख्यान आयोजित किए गए। “योग, मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण” विषय पर वक्ता के रुप में अरविन्द प्रसाद, पूर्व योग गुरु, जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टाटा स्टील तथा “आहार एवं पोषण” विषय पर वक्ता के रुप में सीएसआईआर-एनएमएल की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रियंका सिंह उपस्थित थी। प्रयोगशाला के महिला वैज्ञानिकों, तकनीकी शोधकर्ताओं, प्रशासनिक स्तर के कार्मिकों, विद्यार्थियों एवं अस्थाई कार्मिकों ने इस व्याख्यान का लाभ उठाया और आधुनिक जीवनशैली…