Campus Boom. टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स विभाग की ओर से जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में खेले जा रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को पुरुषों और लड़कों के लिए इंटर टीम और इंटर स्कूल के तहत दो मैच खेले गए। फुटबॉल टूर्नामेंट की इंटर स्कूल श्रेणी में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय और गुलमोहर स्कूल के बीच खेला गया। विद्या भारती ने आक्रामक खेल दिखाया और 4 गोल करने में सफल रही। वहीं दूसरा मैच हिल टॉप स्कूल और विवेक विद्यालय के बीच खेला गया। पहले हाफ दोनों ही टीम के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला और दोनों…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के कक्षा 6 की छात्रा डिंपी शाह ने यूथ गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हरियाणा के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के फाइनल में पंजाब के प्रतिद्वंद्वी को मात देकर गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में विद्यालय,अपने परिवार एवं अपने ताइक्वांडो प्रशिक्षक का नाम रौशन किया है। डिंपी पूरी प्रतियोगिता के दौरान सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के अंत तक अजेय रही तथा सभी को गौरवान्वित किया। इस क्रम में डिंपी के माता पिता का सहयोग प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक रहा। प्राचार्य अवधेश सिंह ने डिंपी शाह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की…
Campus Boom. जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के संस्थापक एमडी मदन की 63वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से कॉलेज के संस्थापक एमडी मदन के पुत्र डीएम मदन मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डॉ अमर सिंह समेंत सभी सदस्यों के द्वारा एमडी मदन के प्रतिमा पर माल्याणपर्ण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा कहा गया कि आज एमडी मदन साहब के प्रयास से ही गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों के द्वारा महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रहे है एवं अपने जीवन में सफल हो रहे है। यह…
Campus Boom. स्वामी विवेकानंद सभागार, को-ऑपरेटिव महाविद्यालय में बुधवार को जमशेदपुर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विचारोत्तेजक वक्तव्यों एवं सारगर्भित संवादों का समावेश रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ कविता परमार, जिला परिषद सदस्य एवं विभाग संयोजिका, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग तथा डॉ. नवीन कुमार वेल्दुर्थी, सहायक प्राध्यापक, एन.आई.टी. जमशेदपुर उपस्थित थे। मंच पर डॉ. ब्रजेश कुमार, विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग, डॉ. नीता सिन्हा, सह प्राध्यापक, रसायन विभाग एवं आई.क्यू.ए.सी. संयोजिका तथा डॉ. अशोक कुमार रवानी,…
Campus Boom. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित “युवाओं के लिए बुनियादी कंप्यूटर कौशल और डिजिटल साक्षरता” कार्यशाला ने तीसरे दिन भी पूरे जोश, उत्साह और समर्पण के साथ डिजिटल ज्ञान को ग्रामीण युवाओं तक पहुँचाने का कार्य जारी रखा। कार्यशाला में भाग ले रहे ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों ने अब कंप्यूटर की बुनियादी समझ को केवल सिद्धांत तक सीमित न रखते हुए व्यवहारिक अभ्यास के माध्यम से उसे आत्मसात करना शुरू कर दिया है। आज का पूरा दिन विशेष रूप से वास्तविक जीवन में उपयोगी डिजिटल कौशलों पर केंद्रित रहा —…
– भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य हैं पद्म भूषण डॉ. विजय कुमार सारस्वत Campus Boom. जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) अपना प्लेटिनम जुबली वर्ष मना रही है। इस प्रयोगशाला का औपचारिक उद्घाटन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 26 नवंबर 1950 को किया था। इस अवसर पर सीएसआईआर-एनएमएल प्लेटिनम जुबली व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन कर रही है, जिसमें प्रख्यात हस्तियों द्वारा व्याख्यान दिए जाते हैं। 2 जुलाई 2025 को सीएसआईआर-एनएमएल ऑडिटोरियम में आयोजित 5वां प्लेटिनम जुबली व्याख्यान को प्रतिष्ठित वक्ता, भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य, पद्म भूषण डॉ. विजय कुमार सारस्वत ने दिया। डॉ. सारस्वत ने “भारत…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में साप्ताहिक वन महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही उत्साह के साथ हुआ जिसमें विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न रोचक कार्यक्रम जैसे लघुनाटिका , वृक्षारोपण, अवलोकन फील्ड ट्रिप आदि में भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा वन संरक्षण की थीम पर एक लघुनाटिका प्रस्तुत की गई जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के बैंड के छात्रों ने प्रकृति के संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए गीत का प्रदर्शन किया। इस साप्ताहिक आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न क्रियाकलापों एवं गतिविधियों का आयोजन होना है।…
Campus Boom. जमशेदपुर के साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल में प्रति माह आयोजित होने वाले त्रेमासिक सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में, आठ दिनों का फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग, टीम पीएसएफ के द्वारा प्रदान किया जाता है. प्रति माह भारतवर्ष के कोने कोने से आने वाले विद्यार्थी इस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. सभी एक स्वर में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले, अरिजीत सरकार के पढ़ाने की शैली के अभिभूत हैं. प्रशिक्षण के दौरान मानव शरीर की संरचना, जलना, झुलसना, हड्डी का टूटना, जहर, बनावटी सांस के तहत सीपीआर, डूबते हुए को बचाने, सांप काटने, कुत्ते के काटने…
Campus Boom. डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में टीम पीएसएफ हमेशा कि तरह ऐसे ऐतिहासिक दिनों को मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए समर्पितकिया. जिस तरह से डॉक्टर्स को धरती के जीवनरुपी भगवान के रूप में पूजा जाता है. आज ऐसे ही धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर्स के सम्मान में, टीम पीएसएफ के रक्तवीर रवि कुमार, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी के एसडीपी रक्तदान के जरिए, डॉक्टर्स के नाम उनके सम्मान में समर्पित किया. इन्हीं तीन एसडीपी रक्तदान के जरिए, एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में, सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए आज टीम पीएसएफ का 1615वां एसडीपी रक्तदान भी पूरा…
– सिनेमा ने बच्चों को सिखलाया विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता का पाठ – डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों के बास्केट बॉल टीम की है अनोखी कहानी है “सितारे जमीन पर”, बच्चों के साथ ने कोच आमिर खान के जीवन को भी दिया सकारात्मक मोड, जो पहले बच्चों के लिए नहीं रखते से सही नजरिया – फिल्म देख बच्चों ने सिखी फिल्म समीक्षा, चर्चा के दौरान फिल्म से मिली सीखो पर हुई चर्चा, हानिकारक ऑनलाइन कंटेंट, फिल्मों की पहचान करने व उनसे बचने पर भी मिली सीख – हूल दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने किया ट्राइबल कल्चर…

