Campus Boom.
जमशेदपुर। विवेक विद्यालय, छोटा गोविंदपुर में आयोजित दो दिवसीय मेगा इंटर एवं इंट्रा स्कूल प्रतियोगिता ‘एक्सीलेंसिया 2K26’ का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीवराज सिंह सिंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जीवन में निरंतर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले अभिभावकों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों, सुरक्षा दल और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
‘एक्सीलेंसिया 2K26’ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का मंच साबित हुआ। उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ।


