Campus Boom.
जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर परिसर में आदिवासी युवा संगठन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित रवि राज मुर्मू को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में आदिवासी युवा संगठन के अध्यक्ष हरि राम टुडू ने कहा कि झारखंड के युवा का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना पूरे आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां हॉस्टल के छात्रों और युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कला और संस्कृति के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास की भी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में आदिवासी युवा संगठन के पदाधिकारी, को-ऑपरेटिव कॉलेज हॉस्टल के छात्र नायक फ्लोरेंस बैक, भीमसेन मुर्मू, बुधराम मुर्मू, सुशील, दिनेश हेंब्रोम, कान्तो मुर्मू सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


