Campus Boom.
जमशेदपुर। टेल्को घड़ी पार्क बस स्टैंड के समीप आखड़ा मैदान में मंगलवार को देसुआ आदिबासि कुड़मि समाज, बिरसानगर-टेल्को करम आखड़ा की ओर से जनजातीय प्राकृतिक आस्था का महापरब करम परब पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। लाइआ प्रकाश महतो केटिआर ने विधिवत करम सेंउरन आराधना कर पूजा संपन्न कराई।
करम परब को नवसृजन और भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया गया। पांच दिन पूर्व पारंपरिक विधि से ‘जाउआ डाला’ उठाने वाली करमइति कुँआरि कन्याएं टिआसा महतो काड़ुआर, लक्ष्मी महतो छंचमुतरुआर, स्वीटी महतो छंचमुतरुआर, अनुप्रिया महतो टिड़ुआर और अनुप्रभा महतो टिड़ुआर भी पूजा में विशेष रूप से शामिल हुईं।
देसुआ आदिबासि कुड़मि समाज के मुख्य संयोजक प्रसेनजीत महतो काछिमा ने कहा कि करम परब समाज की आदि विशिष्ट संस्कृति का परिचायक है और प्रकृति के संरक्षण व सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में समाज के अस्तित्व और उत्थान के लिए अपनी भाषा, संस्कृति, धरम और परंपराओं को जानना-समझना आवश्यक है। करम सहित कुड़मि समाज के बारह महीने के तेरह पर्व कृषि और प्रकृति आधारित परंपराओं से जुड़े हैं।
कार्यक्रम में प्रणव महतो, नरु महतो, पवन महतो, उदित महतो, सुजीत महतो, संजय महतो, निर्मल महतो, मंटू महतो, संटु महतो, सूरज महतो, नीरानंद महतो, महादेव महतो, अंगद महतो, खंकु महतो, नमिता महतो, रानी महतो, गीता महतो, मनिला महतो, पूर्णिमा महतो, टिआसा महतो, अनुप्रिया महतो, अनुप्रभा महतो, हर्षिता महतो, सोनामनी महतो और निछु महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


