Campus Boom.
टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स प्रबंधन के बीच बुधवार को वार्षिक बोनस 2025-26 को लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता हुआ। समझौते के तहत कंपनी के 95 कर्मचारियों के बीच कुल 47 लाख 50 हजार रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे।
समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 73,629 रुपये और न्यूनतम 58,839 रुपये बोनस के रूप में प्राप्त होंगे। प्रबंधन के अनुसार बोनस की राशि 16 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
समझौते पर प्रबंधन की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार बनर्जी, मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार, प्लांट हेड केएम महाराजा, प्रमुख वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और एचआर हेड अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
यूनियन की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और पायो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
समझौते को प्रबंधन और यूनियन के बीच सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।


