Campus Boom.
उमस भरी गर्मी के बीच बोड़ाम के सुदूरवर्ती गांव में रविवार को पहली बार आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच की ओर से आयोजित शिविर में कुल 55 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया।
शिविर का आयोजन विधायक संजीव सरदार की पहल पर मंच के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह और सचिव फुलचांद सिंह सरदार की अगुवाई में किया गया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों के अनुसार, सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही रक्तदाता शिविर में पहुंचने लगे और शाम तक 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और लोगों के मन से रक्तदान को लेकर झिझक भी धीरे-धीरे दूर हो रही है।
शिविर में रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वपन कुमार महतो भी मौजूद रहे।
शिविर को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, सचिव फुलचांद सिंह सरदार, सुभाष साहिस, गंगाधर सिंह सरदार, युधिष्ठिर, समीर गोप, सुकु सिंह, शम्भू, भक्तरंजन भूमिज, अमर सिंह, गुरुपदो महतो, विभूति, नीलकमल, निरंजन, बुद्धेश्वर बास्के और शशि भूषण सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


