Campus Boom.
केरला पब्लिक स्कूल, कदमा के यूनेस्को संबद्ध विद्यालय नेटवर्क में शामिल होने पर विद्यालय के निदेशक शरत चंद्रन को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की यह उपलब्धि झारखंड के शैक्षणिक क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के सचिव अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय तथा बिरसानगर के प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि ने शरत चंद्रन से भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें विद्यालय की उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यूनेस्को संबद्ध विद्यालय नेटवर्क में शामिल होना विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और वैश्विक शैक्षिक दृष्टिकोण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


