Campus Boom.
के दुर्गा राव | कांड्रा। लोक कला संस्कृति मंच, कांड्रा के तत्वावधान में आगामी 21 सितंबर को एसकेजी रंगमंच, कांड्रा में करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम डाली की स्थापना और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आयोजकों के अनुसार, सुबह 11 बजे कांड्रा मोड़ से करम डाली लाकर भ्रमण कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे इसे आखड़ा में विधिवत स्थापित किया जाएगा। वहीं, शाम 3 बजे से मयूरभंज, ओडिशा के कलाकार दीपक महतो की टीम झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। संगीतकार गुलशन कुमार और पोमी महतो अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की पारंपरिक लोक कला, संस्कृति और संगीत को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
महोत्सव के संरक्षक सुधीर चंद्र महतो, अध्यक्ष राम महतो, सचिव राजकिशोर महतो, कोषाध्यक्ष विनय महतो एवं राजेंद्र महतो हैं। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के लालबाबू महतो, होनी सिंह मुंडा, केशव महतो, मनोज महतो, बबलू महतो, विजय महतो, परीक्षित महतो, गुलाब महतो, आस्तिक महतो, अरुण महतो, नागेन महतो, अशोक महतो, रंजीत महतो, गयादत्त महतो, रामदास, गौतम महतो, विशाल यादव, भरत, कार्तिक, विनोद, प्रमोद, अखिलेश सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


