GATE 2027 Application Form Delayed: क्या आप भी गेट 2027 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। गेट परीक्षा 2027 आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। दरअसल, गेट 2027 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया गया है।
बता दें कि गेट 2027 का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास यानी IIT Madras कर रही है। आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, गेट आवेदन प्रक्रिया की शुरुआती तारीख को संशोधित किया गया है और फिलहाल नई शुरुआत की तारीख बाद में घोषित किए जाने संबधी जानकारी दी गई है।
ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले जरूरी दस्तावेज और डिजिलॉकर से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर लें। आइए जानते हैं गेट (GATE 2027) की आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीखों, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से जुड़ी जरूरी जानकारी।
GATE 2027 Application Form की नई तारीख क्या है?
पूर्व में निर्धारित तिथि के अनुसार, गेट 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन पहले 14 अगस्त 2026 से शुरू होना था। बाद में इसे 27 अगस्त 2026 किया गया। अब आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन शुरू होने की तारीख फिर से टू बी अनाउंस्ड दिखाई जा रही है। यानी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। पूर्व में घोषित की गई तिथि के अनुसारस गेट आवेदन की नियमित अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 है। इसके बाद लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
GATE 2027 की महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि- घोषित की जाएगी
नियमित आवेदन की अंतिम तिथि – 27 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि- 5 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार की शुरुआत – 14 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि – 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा शहर की जानकारी – 4 जनवरी 2027
एडमिट कार्ड – TBA
गेट परीक्षा तिथि – 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
गेट रिजल्ट 2027 – 19 मार्च 2027
GATE 2027 क्या है?
इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके जरिए इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर, कॉमर्स, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज जैसे क्षेत्रों में स्नातक स्तर की समझ का आकलन किया जाता है।
गेट का आयोजन आईआईएससी और विभिन्न आईआईटी की ओर से शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड के तहत किया जाता है। गेट स्कोर का इस्तेमाल विभिन्न संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जा सकता है। कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी भर्ती में GATE स्कोर का इस्तेमाल करती हैं।
GATE 2027 के लिए आवेदन करने की योग्यता क्या है?
आधिकारिक पात्रता के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थी गेट 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर, कॉमर्स, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री पूरी कर ली है, वे भी परीक्षा के लिए पात्र हो सकते हैं। हालांकि आईआईटी मद्रास की ओर से जारी की जाने वाली गेट 2027 नोटिफिकेशन में गेट 2027 आवेदन के लिए पात्रता मानदंड की शर्ते दी जाएंगी।
GATE 2027 आवेदन के लिए ऑनलाइन सीधा लिंक
इस बार DigiLocker जरूरी क्यों?
गेट 2027 में भारतीय नागरिकों के लिए डिजिलॉकर के जरिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आवेदन के दौरान जरूरी कई जानकारियां डिजिलॉकर से प्राप्त की जाएंगी। इनमें नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, प्रोफाइल फोटो, पता और सत्यापित पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी शामिल है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने से पहले अपनावेरिफ़ाइड डिजीलॉकर अकाउंट तैयार रखना चाहिए।
GATE 2027 में कितने पेपर होंगे?
गेट 2027 में कुल 30 टेस्ट पेपर हैं। उम्मीदवार एक पेपर या निर्धारित संयोजन के अनुसार अधिकतम दो टेस्ट पेपर चुन सकते हैं। दो पेपर चुनने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए अनुमत कॉमबिनेशन का पालन करना होगा।
इस साल रोबोटिक्स और ऑटोमेशन(RA) को नया टेस्ट पेपर बनाया गया है। इसके अलावा कुछ मौजूदा पेपर और सेक्शनल कोड में भी बदलाव किए गए हैं। GATE 2027 के सिलेबस को भी संशोधित किया गया है।
GATE 2027 Exam Pattern
गेट 2027 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी और प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में होगा। प्रश्नपत्र में तीन तरह के सवाल, बहु-विकल्पीय प्रश्न (MCQ), बहु-चयन प्रश्न (MSQ), संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) आदि होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र में कुल 65 प्रश्न होंगे। इनमें 10 प्रश्न सामान्य योग्यता से जुड़े होंगे और 55 प्रश्न चुने गए विषय से होंगे। कुल अंक 100 होंगे।
GATE 2027 आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
गेट के लिए आवेदन शुरू होने के बाद जल्दबाजी में फॉर्म भरने से बचें। पहले अपनी पात्रता जांच लें। इसके बाद डिजिलॉकर में उपलब्ध जानकारी को भी ध्यान से जांच लें। उम्मीदवारों को अपना नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी वैध फोटो पहचान पत्र के अनुसार भरनी चाहिए। आवेदन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सबसे जरूरी बात यह है कि आवेदन शुरू होने की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सोशल मीडिया या अनधिकृत वेबसाइटों पर चल रही तारीखों के बजाय गेट 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट को ही अंतिम मानना चाहिए।


