UPSC Mains Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपीएससी आयोग द्वारा मेन्स परीक्षा हॉल टिकट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी किया गया है।
यूपीएससी परीक्षा के तहत जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा यानी Prelims सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, वे अब मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। यूपीएससी मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, यूपीएससी सीएसई मेन्स (UPSC CSE Mains 2026) परीक्षा 2026 का आयोजन आगामी 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसई एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बता दें कि वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना यूपीएससी सीएसई हॉल टिकट डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
UPSC CSE Mains Exam 2026 कब से शुरू हो रही यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आयोग द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, मेन्स परीक्षा आगामी 21 अगस्त से शुरू होने जा रही है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सीएसई मेन्स परीक्षा 2026 शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्द्ध है।
UPSC Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें-
चरण 1- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
चरण 2- होम पेज पर Civil Services (Main) Examination 2026 e-Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- लॉगिन विकल्प चुनें।
चरण 4- अपना मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या ईमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 5- जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
चरण 7- भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
UPSC CSE Mains Admit Card 2026 सीधा लिंक
UPSC CSE Hall Ticket 2026 एडमिट कार्ड में क्या-क्या विवरण जांचें?
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न विवरण अवश्य जांच लें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यदि मेन्स परीक्षा प्रवेश पत्र में किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत यूपीएससी से संपर्क करें।
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तिथि और समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- श्रेणी
- महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश
UPSC Mains 2026 परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे चरण यानी लिखित परीक्षा या मुख्य परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों को बता दें कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों की एक सूची नीचे दी जा रही है। निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ परीक्षा केंद्र पर अवश्य साथ लेकर जाएं।
- यूपीएससी मेन्स 2026 प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
UPSC CSE Mains 2026 अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें?
यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें। यदि लॉगिन संबंधी समस्या या अन्य तकनीकी दिक्कत आए, तो UPSC के आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें। उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।


