Campus Boom.
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामासुब्रमण्यम तथा एनएसएस समन्वयक डॉ. ग्लोरिया पूर्ति ने संयुक्त रूप से किया।
स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिन एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने बिष्टुपुर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर दुकानदारों, ठेला एवं खोमचा संचालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने लोगों से डस्टबिन का उपयोग करने, खाद्य सामग्री के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, साफ पानी का इस्तेमाल करने, हाथों में दस्ताने पहनने तथा कचरा एवं सब्जियों के छिलकों को इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालने की अपील की।
रैली के बाद स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने प्रतिवर्ष कम-से-कम 100 घंटे स्वच्छता कार्यों के लिए समर्पित करने, अपने घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू, एनएसएस समन्वयक डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल, आर. तेजा, गोपाल चक्रवर्ती तथा प्रभात कुमार महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


