RRB Group D Exam City Slip 2026: आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार ऑनलाइन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अब अपनी परीक्षा का शहर, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com या संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को बता दें कि यह प्रवेश पत्र नहीं है। आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा।
गौरतलब हो कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से ग्रूप डी में करीब 22,195 योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वार जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, आरआरबी ग्रूप डी सीबीटी परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। सुबह का शिफ्ट 9 से 10:30 बजे, दोपहर का शिफ्ट 12:45 से 2:15 तक और शाम का शिफ्ट 5 बजे से लेकर 6:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा 2026 देश भर में करीब 200 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
RRB Group D Exam City Slip आरआरबी ग्रूप डी एग्जाम सिटी स्लिप
आरआरबी ग्रूप डी एग्जाम सिटी स्लिप एक सूचना पत्र है। इसमें उम्मीदवार को यह बताया जाता है कि उसकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इसके अलावा इसमें परीक्षा की तिथि, शिफ्ट और रिपोर्टिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाती है। इससे उम्मीदवार पहले से अपनी यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं कर सकते हैं।
RRB Group D Exam City Slip 2026 ऐसे डाउनलोड करें
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
चरण 1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा सिटी स्लिप 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरकर लॉग इन करें।
चरण 5. लॉग इन करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 6. इसे डाउनलोड करें
चरण 7. भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।
RRB Group D Exam 2026 कब होगी CBT परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी ग्रूप डी सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा निर्धारित तिथियों अर्थात 3 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी परीक्षा की तिथि और शिफ्ट एग्जाम सिटी स्लिप में अवश्य जांच लें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
RRB Group D Exam Admit Card 2026 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी का ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे उसी लॉगिन पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी ग्रूप डी सीबीटी परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा हॉल टिकट ले जाना आवश्यक है।
RRB Group D Exam 2026 परीक्षा के दिन किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आरआरबी ग्रूप डी परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। बता दें कि बिना वैध पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- आरआरबी ग्रूप डी एडमिट कार्ड
- वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि)
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशित किए गए आवश्यक दस्तावेज


