CBSE Class 12 Supplementary Admit Card 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई 12वीं कक्षा सप्लीमेंट्री परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 जारी कर दिया गया है। सीबीएसई कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा हॉल टिकट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया गया है।
सीबीएसई कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपने सप्लीमेंट्री परीक्षा एडमिट कार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब हो कि सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 आगामी 28 जूलाई 2026 से आयोजित की जाएगी। बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल से आधिकारिक तौर पर सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। देश भर के सभी स्कूल अपने आधिकारिक लॉगिन आईडी का इस्तेमाल कर सीबीएसई कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Class 12 Supplementary Hall Ticket 2026 छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
इस बीच सीबीएसई ने कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी छात्र-छात्राओं के लिए भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों को अपने स्कूल से नियमित अपडेट प्राप्त करने और समय रहते ही अपने सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा हॉल टिकट प्राप्त करने की सलाह दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण है और इसके बिना छात्रों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CBSE 2026 Supplementary Admit Card प्राइवेट छात्र कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
सीबीएसई ने प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी कर दिया है। प्राइवेट परीक्षा दे रहे छात्र https://apps.cbseit.in/comptt/ पर जाकर अपने आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को उस पर अपने अंतिम अध्ययन किए गए स्कूल के प्रिंसिपल या आवंटित परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिटेंडेंट से साइन एवं स्टांप अवश्य लगानी होगी। बिना सत्यापित एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
CBSE 12 Supplementary Admit Card 2026 ऐसे डाउनलोड करें
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर Pariksha Sangam पोर्टल पर क्लिक करें।
3. इसके बाद स्कूल्स सेक्शन में जाकर Pre-Exam Activities विकल्प चुनें।
4. अब Admit Card (Regular Candidates) लिंक पर क्लिक करें।
5. अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
6. लॉगिन के बाद संबंधित कक्षा के छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
7. एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर उस पर प्राचार्य के हस्ताक्षर और विद्यालय की मुहर लगाएं।
8. सत्यापित एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित कर दें।
स्कूलों को सीबीएसई के निर्देश
स्कूलों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों का नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत सीबीएसई से संपर्क करें, ताकि परीक्षा शुरू होने से पहले आवश्यक सुधार कराया जा सके।


