National Doctors Day 2026 Date, Theme, Significance: भारत में हर साल डॉक्टरों के सम्मान में एक विशेष दिन मनाया जाता है। भारत में चिकित्सकों को समर्पित इस विशेष दिन को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। भारत भर में चिकित्सक अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से लाखों लोगों का जीवन बचाने का कार्य करते हैं। इसलिए इस दिन को डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करके उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
चिकित्सक हमारी बीमारियों का इलाज करने के साथ ही साथ पूरे समाज को स्वस्थ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्व भर में फैली कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टरों ने दिन-रात मरीजों की सेवा कर यह साबित कर दिया कि वे किसी भी देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं।
डॉक्टरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कई अभियान भी चलाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि Doctors Day 2026 कब है, इसकी थीम क्या है, इसका इतिहास, महत्व और इस दिन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
When is Doctors Day 2026 डॉक्टर्स डे कब है?
भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे (National Doctors Day) मनाया जाता है। इस दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि होती है। डॉ बिधान चंद्र रॉय एक महान चिकित्सक होने के साथ ही साथ एक महान शिक्षाविद् और समाजसेवी थे।
डॉ बीसी रॉय को चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की मदद करने के लिए खूब सराहना भी मिली। उनके सम्मान में भारत सरकार और चिकित्सा समुदाय इस दिन को डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए मनाते हैं। डॉक्टर्स डे के अवसर पर अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस साल 1 जुलाई बुधवार को है। हालांकि दुनिया के अलग-अलग देशों में डॉक्टर्स डे अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। भारत में डॉ बीसी रॉय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर इसे विशेष रूप से 1 जुलाई को मनाने की परंपरा है। भारत में डॉक्टर्स डे मनाने की शुरूआत 1 जुलाई 1999 से हुई।
National Doctors Day 2026 Theme डॉक्टर्स डे थीम क्या है?
आमतौर पर डॉक्टर्स डे की आधिकारिक थीम स्वास्थ्य मंत्रालय या संबंधित संस्थाओं द्वारा आयोजन से पहले घोषित की जाती है। इस साल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम है- “बीहाइंड द मास्क – हू हील्स द हीलर्स”
बता दें कि हर वर्ष इस दिवस की थीम स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों की भूमिका, मरीजों की सुरक्षा, आधुनिक चिकित्सा, जनस्वास्थ्य और समाज के प्रति चिकित्सकों के योगदान पर आधारित होती है। इस वर्ष भी डॉक्टर्स डे थीम इसी सोच के साथ निर्धारित की गई है।
National Doctors Day 2026 भारत में डॉक्टर्स डे क्यों मनाया जाता है?
भारत में डॉक्टर्स डे महान चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है। डॉ रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और संयोगवश उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को ही हुआ। वे भारत के प्रसिद्ध चिकित्सकों में से एक थे तथा उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनकी सेवाओं को सम्मान देने के लिए वर्ष 1991 में भारत सरकार ने 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के रूप में मनाने की शुरुआत की।
Doctors Day 2026 कौन थे डॉ बिधान चंद्र रॉय?
डॉ बिधान चंद्र रॉय भारत के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सकों में गिने जाते हैं। वे एक प्रसिद्ध चिकित्सक और शिक्षाविद् होने के साथ-साथ, पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई प्रमुख अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों की स्थापना में भूमिका निभाई। डॉ बीसी रॉय को वर्ष 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनका जीवन चिकित्सा सेवा, सामाजिक कार्य और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा।
Doctors Day 2026 डॉक्टर्स डे का महत्व
डॉक्टर्स डे केवल एक औपचारिक दिवस नहीं है बल्कि डॉक्टरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। इस दिन का महत्व कई कारणों से विशेष माना जाता है। डॉक्टर हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा करते हैं। आपातकाल, महामारी या प्राकृतिक आपदा, हर समय वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इस अवसर पर लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह दिवस हमें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा व्यवस्था की आवश्यकता का भी एहसास कराता है।


