UPTET Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी ध्यान दें। यूपीटीईटी (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2026 आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन यूपीटीईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
UPTET शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पर यूपीटीईटी एडमिट कार्ड ले जाना बेहद आवश्यक है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना यूपीटीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियों को सही से चेक कर लें।
UPTET परीक्षा क्यों है महत्वपूर्ण?
उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए UPTET अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के पात्र बनेंगे। इसलिए यह परीक्षा लाखों अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम मानी जाती है।
UPTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके ऑनलाइन माध्यम से अपने यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई दे रहे “UPTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4: सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका UPTET एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
UPTET Hall Ticket 2026 एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
यूपीटीईटी हॉल टिकट में निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि उत्तर प्रदेश टीईटी एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
आवेदन संख्या
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा तिथि
परीक्षा का समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
परीक्षा की शिफ्ट
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
UPTET Admit Card 2026 परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
यूपीटीईटी परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को कई दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। उम्मीदवारों को यूपीटीईटी हॉल टिकट 2026 का प्रिंटआउट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र आदि केंद्र पर ले जाने होंगे। बता दें कि इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
UPTET Hall Ticket 2026 परीक्षा के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि साथ न ले जाएं। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।


