SBI Apprentice Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
भारतीय स्टेट बैंक ने लिखित परीक्षा के लिए एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किया है। बता दें कि एसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा आगामी 11 जूलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
एसबीआई में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी, जिन्होंने परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आवेदन किया है, वे सभी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसबीआई अप्रेंटिस हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि एसबीआई ने बीते 29 जून 2026 को अपने आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर ऑनलाइन लिंक जारी कर एसबीआई अप्रेंटिस प्रवेश पत्र 2026 जारी किया है। बता दें कि एसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा पूरे देश में विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जा रही है। एसबीआई अप्रेंटिस प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा।
एसबीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा के माध्यम से कुल 7150 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) भी अवश्य लेकर जाएं। एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत एसबीआई की हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
SBI Apprentice Admit Card 2026 सीधा लिंक यहां क्लिक करें
SBI Apprentice Hall Ticket 2026 कैसे डाउनलोड करें?
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Apprentice Admit Card 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स
स्टेप 1: सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “Careers” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: इसके बाद “Current Openings” पर क्लिक करें।
स्टेप 4: “SBI Apprentice Recruitment 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब अपना Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
स्टेप 6: कैप्चा कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7: स्क्रीन पर आपका SBI Apprentice Admit Card 2026 दिखाई देगा।
स्टेप 8: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
SBI Apprentice Call Letter 2026 एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
परीक्षा की तिथि
परीक्षा का समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश


