Re-NEET UG 2026 Answer Key: नीट परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अपने नीट यूजी री-टेस्ट आसंर की जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी (NEET UG 2026 Re-Exam) में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। नीट पुनर्परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की नजरें प्रोविजनल आंसर-की और रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।
री-नीट यूजी परीक्षा उत्तर कुंजी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। नीट उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे और यह जान पाएंगे कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा है। बता दें कि इस वर्ष करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने नीट की परीक्षा दी है।
कब जारी होगी NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key?
एनटीए आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा के 3 से 7 दिनों के भीतर जारी की जा सकती है।
हालांकि, एनटीए की ओर से अभी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीए जल्द ही नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
NEET Re-Exam Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे:
स्टेप 1: एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
NEET Answer Key 2026 आपत्ति कैसे दर्ज करें?
यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर उम्मीदवार असंतुष्ट हैं, तो वे ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न का चयन, उचित प्रमाण या संदर्भ प्रस्तुत, निर्धारित शुल्क का भुगतान और आवेदन जमा करना होगा। एनटीए द्वारा शुल्क आमतौर पर प्रति प्रश्न निर्धारित किया जाता है और सफल चुनौती की स्थिति में नियमों के अनुसार विचार किया जाता है।
NEET UG 2026 Re-Exam Result कब आएगा?
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद आपत्तियों के निपटारे और फाइनल उत्तर कुंजी प्रकाशित होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए, री-टेस्ट का रिजल्ट उत्तर कुंजी जारी होने के लगभग 7 से 15 दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है। हालांकि अंतिम तिथि एनटीए की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करेगी।


