UPSC CSE Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी कर दी गई है। परीक्षा के मात्र तीन दिन बाद यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक आंसर-की जारी कर दी गई है। इस बार आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा के तुरंत बाद उत्तर कुंजी जारी करने की नई व्यवस्था लागू की है।
इसके साथ ही जनरल स्टडीज (General Studies Paper-1) का एक प्रश्न भी हटाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अंक सभी उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। यूपीएससी (UPSC) की इस पहल को उम्मीदवारों और शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार 31 मई को शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध ऑनलाइन प्रश्न पत्र अभ्यावेदन पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां उठा सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों को जल्द अपने संभावित स्कोर का आकलन करने में मदद मिलेगी।
UPSC CSE Answer Key 2026 तीन दिन में जारी हुई उत्तर कुंजी
इस वर्ष यूपीएससी ने पहली बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा के केवल तीन दिन बाद जारी की है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवार प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी दोनों देख सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्र-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
क्यों हटाया गया पेपर-1 का एक प्रश्न
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि जनरल स्टडीज पेपर 1 (General Studies Paper-1) का एक प्रश्न तकनीकी/तथ्यात्मक कारणों से हटाया गया है। ऐसे मामलों में आयोग की नीति के अनुसार उस प्रश्न के अंक सभी उम्मीदवारों को समान रूप से प्रदान किए जाएंगे। हालांकि आयोग ने विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि प्रश्न के विकल्पों या उत्तर को लेकर आपत्ति सामने आई थी।
उम्मीदवारों को मिलेगा आपत्ति दर्ज कराने का मौका
आयोग ने अभ्यर्थियों को यूपीएससी सीएसई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर संदेह है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को प्रश्न संख्या, सही उत्तर का प्रमाण, मान्य स्रोत या संदर्भ आदि अपलोड करना होगा।
UPSC CSE Prelims 2026 क्यों है खास?
इस बार यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा कई कारणों से चर्चा में है। आयोग ने परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जल्दी जारी की, पारदर्शिता पर जोर दिया और उम्मीदवारों को त्वरित प्रतिक्रिया का मौका दिया। यूपीएससी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने हाल ही में कहा था कि प्रारंभिक उत्तर कुंजी शीघ्र जारी करना एक नई शुरुआत है। इससे परीक्षा प्रणाली अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी बनेगी।
यूपीएससी प्रारंभिक प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (UPSC Mains 2026) में शामिल होंगे।
कैसे डाउनलोड करें UPSC CSE Answer Key 2026
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए सिविल सेवा प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स आंसर-की 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 4: उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।


