Campus Boom.
भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्मार्ट किटी ग्रुप कांड्रा (महिला समिति) की ओर से कांड्रा रेलवे स्टेशन पर सेवा अभियान चलाया गया। समिति की महिलाओं ने पैसेंजर ट्रेनों से सफर कर रहे यात्रियों के बीच ठंडा पानी एवं शरबत का वितरण किया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ठंडा पेय पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे। यात्रियों ने महिला समिति के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
समिति की सदस्यों ने कहा कि गर्मी में राहगीरों और यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे।
इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से मनीषा वाष्णैय, रेनू गुप्ता, संगीता शुक्ला, साधना सिंह, अनुराधा देवी, पूनम बर्मन, किरण बर्मन, नूतन सिंह, रीना मुखर्जी, नीतू बर्मन, गीता वाष्णैय, लक्ष्मी जौहरी, रेनू बर्मन, सरिता सिंह एवं भावना वाष्णैय उपस्थित रहीं। स्टेशन परिसर में सेवा, सहयोग और मानवता की सुंदर मिसाल देखने को मिली।


