UGC NET June 2026 Correction Window Open: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency/NTA) ने यूजीसी नेट जून (UGC NET June 2026) सत्र परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो (UGC NET Correction Window) खोल दिया है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती की हो। वे सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। एनटीए ने यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध कराई है, इसलिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर संशोधन करने की सलाह दी गई है।
इस बार यूजीसी नेट जून (UGC NET June 2026) परीक्षा आगामी 22 जून 2026 से शुरू होगी। इसके लिए लाखों उम्मीदवार तैयारी कर रहे हैं। यह परीक्षा देश भर में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशीप (JRF) के लिए पात्रता तय करने हेतु आयोजित की जाती है।
UGC NET 2026 Correction Window कब तक खुला है?
यूजीसी नेट जून 2026 सुधार विंडो सुविधा के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। यदि आपने आवेदन के दौरान नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, विषय, परीक्षा केंद्र या अन्य किसी जानकारी में त्रुटि कर दी है, तो अब उसे ठीक किया जा सकता है। हालांकि कुछ विवरण ऐसे हो सकते हैं जिनमें बदलाव की अनुमति न हो। ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक दिशानिर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
UGC NET June 2026 Important Dates महत्वपूर्ण तिथियां
यूजीसी नेट 2026 आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन पत्र में सुधार करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खोल दिया गया है। यूजीसी नेट जून आवेदन सुधार विंडो बंद होने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय तक इंतजार न करें और जल्द से जल्द सुधार प्रक्रिया पूरी करें।
UGC NET 2026 एडमिट कार्ड
यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि को लेकर अभी तक कोई सूचना जारी नहीं किया गया है। यूजीसी नेट परीक्षा से कुछ दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। यूजीसी नेट जून हॉल टिकट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET June 2026 आवेदन फॉर्म में क्या-क्या सुधार कर सकते हैं?
यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करने के इच्छुक उम्मीदवार निम्न जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं। बता दें कि कुछ मामलों में अतिरिक्त शुल्क भी लग सकता है, यदि श्रेणी या परीक्षा शुल्क से संबंधित बदलाव किया जाता है।
- व्यक्तिगत विवरण
- परीक्षा विषय (Subject)
- परीक्षा शहर (Exam City)
- शैक्षणिक जानकारी
- श्रेणी (Category)
- फोटो या हस्ताक्षर (यदि आवश्यक हो)
UGC NET Application Form Correction कैसे करें
चरण 1: सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट खोलें।
चरण 2: सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: लॉगिन करें
चरण 4: फॉर्म में जिन जानकारियों में बदलाव करना है, उन्हें ध्यानपूर्वक अपडेट करें।
चरण 5: फाइनल सबमिट करें
चरण 6: कंफर्म पेज डाउनलोड कर लें।


