Padma Awards 2026 List: राजधानी दिल्ली में भारत के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस नागरिक सम्मान समारोह-I में वर्ष 2026 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
गौरतलब हो कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। सोमवार को आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म प्रतिष्ठित नागरिकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
इस वर्ष पद्म पुरस्कार समारोह में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। इस सूची में 19 महिलाएं, 6 विदेशी/एनआरआई/ओसीआई हस्तियां और 16 मरणोपरांत सम्मान भी शामिल हैं।
Padma Awards 2026 क्या है पद्म पुरस्कार?
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। पद्म पुरस्कार विशेष रूप से कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, समाजसेवा, लोक सेवा और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। इनमें मुख्य रूप से असाधारण एवं विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण, और किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है।
यह सूची देशभर की उन हस्तियों को सम्मानित करती है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। कला, साहित्य, चिकित्सा, खेल और समाज सेवा से जुड़े ये नाम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। इन पुरस्कारों का औपचारिक वितरण राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में किया जाता है।
Padma Awards 2026 पद्म विभूषण 2026 (5 पुरस्कार)
देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले नाम:
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला, महाराष्ट्र
के. टी. थॉमस – लोक सेवा, केरल
एन. राजम – कला, उत्तर प्रदेश
पी. नारायणन – साहित्य एवं शिक्षा, केरल
वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – लोक सेवा, केरल
Padma Awards 2026 पद्म भूषण 2026 (13 पुरस्कार)
पद्म भूषण पाने वालों में कई चर्चित नाम शामिल हैं:
अलका याज्ञनिक – कला
भगत सिंह कोश्यारी – लोक सेवा
डॉ. के. रामास्वामी पलानीस्वामी – चिकित्सा
ममूटी – कला
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु (अमेरिका) – चिकित्सा
पियूष पांडे (मरणोपरांत) – कला
एस. के. एम. मैलानंदन – समाज सेवा
शतावधानी आर. गणेश – कला
शिबू सोरेन (मरणोपरांत) – लोक सेवा
उदय कोटक – व्यापार एवं उद्योग
वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) – लोक सेवा
वेल्लापल्ली नटेशन – लोक सेवा
विजय अमृतराज – खेल
Padma Awards 2026 पद्मश्री 2026 (113 पुरस्कार)
इस वर्ष पद्मश्री सम्मान पाने वालों में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
कला और संस्कृति
प्रोसेनजीत चटर्जी
दीपिका रेड्डी
कुमार बोस
सतिश शाह (मरणोपरांत)
त्रिप्ती मुखर्जी
तरुण भट्टाचार्य
थिरुवरूर बक्तवथसलम
सिमांचल पात्रो
टागा राम भील
युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत)
पोखिला लेखथेपी
संग्युसांग एस पोंगेनर
नुरुद्दीन अहमद
हरि माधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत)
गायत्री बालासुब्रमण्यम और रंजनी बालासुब्रमण्यम (डुओ)
साहित्य और शिक्षा
महेंद्र कुमार मिश्रा
महेंद्र नाथ रॉय
मंगला कपूर
मामिडाला जगदेश कुमार
रबीलाल टुडू
प्रभाकर बसवप्रभु कोरे
वेम्पटी कुटुंब शास्त्री
शशि शेखर वेंपटी
शफी शौक
शिवसंकरी
चिकित्सा
आर्मिडा फर्नांडीज
गुडुरु वेंकट राव
एच. वी. हांडे
डॉ. पद्मा गुरमेट
पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी
प्रतीक शर्मा (अमेरिका)
पुन्नियमूर्ति नटेशन
राजेंद्र प्रसाद
सरोज मंडल
श्याम सुंदर
डॉ. सुरेश हनगवाड़ी
रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले (डुओ)
विज्ञान, इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्र
ए. ई. मुथुनायगम
अशोक कुमार सिंह
चंद्रमौली गड्डामानुगु
गोपाल जी त्रिवेदी
जुजर वासी
के. रामास्वामी
कृष्णमूर्ति बालासुब्रमणियन
कुमारस्वामी थंगराज
शुभा वेंकटेशा अयंगर
वीझिनाथन कमकोटी
खेल जगत से सम्मानित हस्तियां
रोहित शर्मा
सविता पुनिया
प्रवीण कुमार
हरमनप्रीत कौर भुल्लर
बलदेव सिंह
भगवंदास रैकवार
व्लादिमेर मेस्तविरिशविली (मरणोपरांत, जॉर्जिया)


