JEE Advanced 2026 Answer Key (OUT): जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 की प्रोविजनल आंसर-की (JEE Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी की मदद से संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
इसके साथ ही संस्थान ने छात्रों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकता है।
JEE Advanced Answer Key कहां देखें?
जेईई एडवांस्ड आंसर-की जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के सही उत्तर दिए गए हैं। इससे छात्र अपने अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
JEE Advanced 2026 Answer Key ऐसे डाउनलोड करें
जेईई एडवांस्ड आंसर-की चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in वेबसाइट खोलें।
चरण 2: होमपेज पर “JEE Advanced 2026 प्रोविजनल आंसर-की” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन करें
चरण 4: पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध आंसर-की डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।
JEE Advanced Answer Key 2026 कैसे करें स्कोर का अनुमान?
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की (Answer Key) की तुलना करके संभावित अंक निकाल सकते हैं। बता दें कि जेईई एडवांस्ड में अलग-अलग प्रश्नों के लिए अलग मार्किंग स्कीम होती है, जैसे सही उत्तर पर +3 या +4 अंक प्राप्त होंगे। वहीं गलत उत्तर पर नकारात्मक मार्किंग लागू है। कुछ प्रश्नों में प्रैक्टिकल मार्किंग भी हो सकती है। इसलिए स्कोर कैलकुलेट करते समय आधिकारिक मार्किंग स्कीम को जरूर देखें।
अगर Answer Key में गलती लगे तो क्या करें?
यदि किसी छात्र को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह आसंर-की पर आपत्ति उठा सकते हैं। जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया सरल है। जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें, संबंधित प्रश्न चुनें, आपत्ति का कारण लिखें, आवश्यक प्रमाण/दस्तावेज अपलोड करें,
और निर्धारित समय सीमा के भीतर सबमिट करें। आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) विशेषज्ञों की मदद से सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा। सही पाए जाने पर अंतिम उत्तर कुंजी में संशोधन किया जा सकता है।
JEE Advanced Final Answer Key और Result कब आएगा?
प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद जेईई एडवांस्ड 2026 परिणाम घोषित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी ऑल इंडिया रैंक (AIR) देख सकेंगे और फिर JoSAA Counselling के जरिए देश भर के आईआईटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।


