UPSC CSE 2026: सिविल सेवा में प्रवेश के लिए आज लाखों की संख्या में उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission/UPSC) द्वारा आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यूपीएससी सीएसई देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 आज देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
इस वर्ष यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा में करीब 8.19 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत कई शीर्ष सरकारी सेवाओं में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
बता दें कि प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल यूपीएससी परीक्षा (UPSC exam) कुल तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहला चरण प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा है। आज पहले चरण की यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हो रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही उम्मीदवारों की भीड़ देखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है।
UPSC Prelims 2026 परीक्षा का समय
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाती है:
पेपर 1: जनरल स्टडीज (GS Paper 1)
समय: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
कुल अंक: 200
प्रश्नों की संख्या: 100
पेपर 2: CSAT (GS Paper 2)
समय: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक
कुल अंक: 200
प्रश्नों की संख्या: 80
UPSC Exam 2026 यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 गेट बंद होने का समय
आयोग द्वारा आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 गेट बंद होने का समय परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले निर्धारित किया गया है। अर्थात पेपर 1 या जनरल स्टडीज पेपर के लिए अभ्यर्थियों को 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। पेपर 1 परीक्षा 9 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं पेपर 2 या सीसैट पेपर के लिए परीक्षार्थियों को दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्र र पहुंचना अनिवार्य है। पेपर 2 परीक्षा 2 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगी।
UPSC CSE Prelims 2026 यूपीएससी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस बार आयोग ने यूपीएससी परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। सभी केंद्रों पर उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक जांच और फोटो पहचान सत्यापन किया जा रहा है। आयोग ने सख्त निर्देश दिया है कि केंद्र पर समय रहते पहुंचना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र पर बैन की गई वस्तुओं को ना ले जाने की सलाह दी गई है।
UPSC Exam 2026 क्या-क्या ले जाएं साथ
यूपीएससी परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को साथ प्रिंटेड एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट), ब्लैक बॉल पेन, पासपोर्ट साइज फोटो आदि साथ ले जाना होगा। वहीं प्रतिबंधित वस्तुओं अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, नोट्स या कागजात आदि ना ले जाने की सलाह दी जाती है।


