Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में शानदार सफलता हासिल की।
विज्ञान संकाय में कन्हैया कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्नेहा कुमारी सिंह ने 88 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रकाश तिवारी और सोनी कुमारी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
वाणिज्य संकाय में सोमा दास ने 91 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शिव सागर कुशवाहा, अमित कुमार और कशिश कुमारी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कला संकाय में दर्शना शाही ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दामिनी राय चौधरी ने 91 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि श्वेता कुमारी ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय लगातार शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


