HBSE 12th Result 2026 (OUT): हरियाणा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (Board of School Education Haryana/HBSE) ने आज एसबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अब हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
HBSE 12th Result 2026 कुल पास प्रतिशत 84.67%
हरियाणा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही बोर्ड ने कुल पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए हैं। इस साल एचबीएसई बोर्ड 12वीं नतीजों में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा। हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर उनके उच्च शिक्षा और करियर की दिशा तय होती है।
Haryana Class 12th Result 2026 कितने छात्रों ने दी परीक्षा
हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा दे चुके छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। छात्र अपने मार्कशीट पर दिए सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, एचबीएसई बोर्ड 12वीं 2026 के परीक्षा के लिए राज्यभर से लगभग 2,42,856 छात्र शामिल हुए। इनमें से 2,05,618 छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए। इस साल कक्षा 12वीं रिजल्ट में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा।
Haryana HBSE 12th Result 2026 कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
आज यानी 12 मई 2026 को एचबीएसई द्वारा हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
चरण 1- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर “एचबीएसई क्लास 12 रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
चरण 4- विवरण दर्ज करें।
चरण 5- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
चरण 6- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Haryana Board 12th Result 2026 लिंगवार कितना रहा पास प्रतिशत?
एचबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 84.67% दर्ज किया गया है। बोर्ड के अनुसार इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। लिंगवार प्रदर्शन की बात करें तो लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97% और लड़कों का पास प्रतिशत 81.45% रहा। इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से 6.52% बेहतर प्रदर्शन किया।
लड़कियों का पास प्रतिशत: 87.97%
लड़कों का पास प्रतिशत: 81.45%
HBSE Board 12th Result 2026 सांइस स्ट्रीम का अव्वल प्रदर्शन
इस साल कक्षा 12वीं में साइंस संकाय ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 90.08% रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 82.60%, साइंस में 90.08% और कॉमर्स में 88.20% रहा। बोर्ड चेयरमैन के अनुसार सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 82.44% रहा, वहीं प्राइवेट स्कूलों ने 87.94% पास प्रतिशत के साथ बेहतर परिणाम दर्ज किए।


