CBSE 12th Result 2026 Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education/CBSE) की कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड की ओर से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मीडिया संकेतों के अनुसार सीबीएसई 12वीं परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
CBSE Class 12th Result 2026 कक्षा XII रिजल्ट जल्द ही!
इस बीच डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप पर “कक्षा XII रिजल्ट जल्द ही!” का संदेश प्रदर्शित होने लगा है, जिससे यह माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि वे अपना रिजल्ट कैसे और कहां देख सकते हैं।
CBSE Class 12th Result 2026 कब जारी हो सकता है?
हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन DigiLocker और UMANG पर दिख रहे संकेतों से साफ है कि रिजल्ट जल्द आने वाला है। आमतौर पर CBSE मई महीने में कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही अपडेट देखें और अफवाहों से बचें।
CBSE 12th Result 2026 कहां देखें?
सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 जारी होने के बाद छात्र निम्न प्लेटफॉर्म पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं:
- CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in
- DigiLocker ऐप/वेबसाइट
- UMANG ऐप
- SMS सेवा
CBSE 12th Result DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। आधिकारिक वेबसाइट पर लोड अधिक होने के कारण अब बोर्ड द्वारा छात्रों को डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध कराया जाता है। इसे DigiLocker से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन कर सीबीएसई क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-
स्टेप 1- DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
स्टेप 3- “CBSE” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4- क्लास XII मार्कशीट 2026 चुनें।
स्टेप 5- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।
स्टेप 6- मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
स्टेप 7- इसे डाउनलोड करें।
CBSE Class 12 Result UMANG ऐप से ऐसे देखें रिजल्ट
उमंग ऐप के जरिए भी छात्र अपना सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं:
- उमंग ऐप खोलें।
- सीबीएसई सेवा पर जाएं।
- क्लास 12 रिजल्ट 2026 विकल्प चुनें।
- रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Class 12th CBSE Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट से कैसे करें चेक?
सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र सीधे वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई क्लास 12वीं परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आसान प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। सीबीएसई क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। विवरण सबमिट करें। 12वीं रिजल्ट चेक करें। स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। प्रिंटआउट ले लें।


