PSEB 10th Result 2026 OUT: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज यानी 11 मई को कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। पीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। पीएसईबी क्लास 10वीं की परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले छात्र अब पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा मैट्रिक रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया। इस वर्ष परीक्षा परिणाम में छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। पीएसईबी बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 में हरलीन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
PSEB 10th Class Result 2026 लड़कियों का 95.96% और लड़कों का 93.23% प्रतिशत रिजल्ट
इस साल बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब बोर्ड मैट्रिक नतीजों में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 94.52% दर्ज किया गया। हालांकि इस वर्ष पास पर्तिशत में गिरावट आई है। पिछले वर्ष यानी पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 में कुल पास प्रतिशत 95.61% था। वहीं यदि बात पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लिंगवार पास प्रतिशत की करें तो इस साल एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। पीएसईबी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96% और लड़कों का पास प्रतिशत 93.23% रहा। पीएसईबी द्वारा पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 के साथ पास प्रतिशत के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए हैं।
Punjab Board Matric Result 2026 हरलीन शर्मा बनीं पंजाब बोर्ड की टॉपर
इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में हरलीन शर्मा ने सबसे अधिक अंक हासिल कर टॉप किया है। पीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 के अनुसार, हॉपर हरलीन शर्मा को कुल 646 अंक प्राप्त हुए। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। टॉपर्स लिस्ट में कई अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
PSEB 10th Result 2026 टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1 हरलीन शर्मा (646 अंक/99.38%) सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजपुर
रैंक 2 महेश शर्मा (645 अंक/99.23%) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरदासपुर
रैंक 2 रिया रानी (650 अंक/99.23%) श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, अमृतसर
रैंक 3 जसप्रीत कौर (643 अंक/98.92%) श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, अमृतसर
रैंक 3 किरणजीत कौर (643 अंक/98.92%) गुरु नानक मैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फ़िरोज़पुर
रैंक 3 मोहन कौर (643 अंक/98.92%)सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा
PSEB Class 10 Result 2026 ऐसे करें पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1. पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर PSEB Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
स्टेप 4. जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
स्टेप 7. भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


