When is Mother’s Day 2026 Date, Theme, History: मां का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल और पवित्र रिश्ता माना जाता है। मां केवल जन्म देने वाली नहीं होती, बल्कि वह जीवन की पहली शिक्षक, सबसे बड़ी मार्गदर्शक और हर परिस्थिति में साथ खड़ी रहने वाली शक्ति होती है। मां के प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देने के लिए हर वर्ष मदर्स डे (Mother’s Day) को एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
भारत में मां का स्थान भगवान से भी ऊपर माना गया है। मदर्स डे का यह दिन दुनिया भर में माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर देता है। इस वर्ष भी देश और विदेश में मदर्स डे मनाने की तैयारियां धूमधाम से की जा रही है। इस वर्ष मां को समर्पित मदर्स डे का यह विशेष 10 मई 2026 को मनाया जा रहा है।
Mothers Day 2026 कब मनाया जाएगा?
भारत सहित कई देशों में मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में मदर्स डे 10 मई (रविवार) को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपनी मां को विशेष महसूस कराने के लिए उन्हें उपहार देते हैं। इस दिन को अधिक खास और खुशियों से भरा बनाने के लिए मां को समर्पित शुभकामनाएं भेजे जाते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं।
Mother’s Day 2026 Theme की थीम क्या है?
मदर्स डे के लिए कोई एक वैश्विक आधिकारिक थीम हर साल तय नहीं होती, लेकिन कई संस्थाएं और सामाजिक संगठन अपनी-अपनी थीम के साथ इसे मनाते हैं। इस वर्ष मदर्स डे 2026 की थीम, “द ग्रेट अनबर्डनिंग” तय की गई है। इसका उद्देश्य माताओं को सशक्त बनाने और उनका समर्थन करने पर केंद्रित है। प्रत्येक वर्ष कई जगहों पर माताओं की शक्ति और प्रेम का सम्मान, जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह थीम इस बात को दर्शाती है कि मां केवल परिवार की आधारशिला नहीं होती, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
Mothers Day History मदर्स डे का इतिहास
विश्व भर में पहली बार मदर्स डे की शुरुआत आधुनिक रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) से हुई। इसकी शुरुआत एना जार्विस (Anna Jarvis) नामक महिला ने अपनी मां की याद में की थी। एना जार्विस अपनी मां के समाजसेवा कार्यों से बहुत प्रेरित थीं। उनकी मां के निधन के बाद उन्होंने माताओं के सम्मान में एक विशेष दिन मनाने की पहल की। उनके प्रयासों के बाद वर्ष 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विलसन ने मई के दूसरे रविवार को आधिकारिक रूप से मदर्स डे घोषित किया। इसके बाद यह परंपरा धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में फैल गई और आज यह एक वैश्विक उत्सव बन चुका है।
Mother’s Day मदर्स डे का महत्व क्या है?
मदर्स डे को केवल उपहार देने या सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने का दिन नहीं माना जाना चाहिए। यह हर मां के त्याग और प्रेम को समझने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मां अपने बच्चों के लिए हर दिन अनगिनत त्याग करती है। चाहे बात वह उनकी शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या भावनात्मक सहारा की हो। कई बार हम रोजमर्रा की जिंदगी में उनके योगदान को नजरअंदाज कर देते हैं।
मदर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपनी मां के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करना चाहिए। मां का प्रेम निस्वार्थ और अमूल्य होता है। मदर्स डे केवल एक दिन नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का प्रतीक है। यह दिन हमें यह अवसर देता है कि हम अपनी मां को यह महसूस करा सकें कि वे हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण हैं।
How to Celebrate Mother’s Day 2026 मदर्स डे कैसे मनाएं?
मदर्स डे को खास बनाने के लिए आप कई छोटे लेकिन दिल से किए गए काम कर सकते हैं:
- मां के साथ पूरा दिन बिताएं
- उन्हें धन्यवाद कहें
- हाथ से लिखा एक प्यारा सा लेटर दें
- उनकी पसंद का खाना बनाएं
- उन्हें आराम और खुशी देने की कोशिश करें
कितने पढ़े-लिखे हैं बंगाल के नए मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari?


