MSBSHSE Class 10th Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा आयोजित महाराष्ट्र एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 रिजल्ट कल यानी 8 मई को जारी किया जाएगा। राज्यभर में लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एमएसबीएसएचएसई महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम mahahsscboard.in और अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर पाएंगे। एमएसबीएसएचएसई बोर्ड द्वारा इस साल भी महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 के साथ टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और लिंगवार प्रदर्शन जारी किए जाने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं एसएससी परीक्षाएं कब आयोजित हुई?
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र एमएसबीएसएचएसई बोर्ड द्वारा एसएससी की थ्योरी परीक्षाएं पिछले 20 फरवरी 2026 से लेकर 18 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। वहीं छात्रों के लिए महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 18 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
Maharashtra SSC Result 2026 कब जारी होगा?
बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कल शुक्रवार यानी 8 मई 2026 दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 घोषित किए जाएंगे। इसके बाद छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र अपने प्रोविजनल स्कोरकार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Maharashtra Board Class 10 Result 2026 कहां चेक करें?
एमएसबीएसएचएसई बोर्ड द्वारा एसएससी रिजल्ट 2026 के लिए विभिन्न वेबसाइट्स उपलब्द्ध कराए गए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र निम्न वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
mahahsscboard.in
mahresult.nic.in
sscresult.mkcl.org
sscresult.mahahsscboard.in
Maharashtra SSC Result 2026 कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। एमएसबीएसएचएसई बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट से छात्र प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं। हालांकि छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूलों से ही प्राप्त करनी होगी। नीचे दिए गए चरणों का उपयोग कर महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या sscresult.mahahsscboard.in पर जाएं।
स्टेप 2- एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- अपना एसएससी रिजल्ट चेक करें।
स्टेप 6- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें।
SSC Maharashtra Board Result 2026 क्या जारी होंगे टॉपर्स लिस्ट
गौरतलब हो कि प्रत्येक वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होते हैं। पिछले वर्षों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था। इस बार भी छात्राओं से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट और कुल पास प्रतिशत भी जारी कर सकता है। बता दें कि पुणे, मुंबई, नागपुर और नासिक जैसे जिलों के प्रदर्शन पर विशेष नजर रहेगी।
Maharashtra Board 10th Result 2026 स्कोरकार्ड में ये डिटेल चेक करें
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र निम्न जानकारी ध्यान से जांच लें:
- नाम की स्पेलिंग
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्टेटस
- जन्मतिथि


