WB Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित माध्यमिक रिजल्ट 2026 (WB Madhyamik Exam 2026) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा कल यानी शुक्रवार 8 मई 2026 को कक्षा 10वीं रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। माध्यमिक रिजल्ट घोषित होते ही लाखों छात्र-छात्राएं अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसके बाद पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इस साल भी डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक रिजल्ट 2026 के साथ टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन की लिस्ट जारी की जाएगी।
WB Matric Result 2026 कब और कहां जारी होगा?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल माध्यमिक नतीजे 2026 कल सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जारी किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बोर्ड द्वारा डब्ल्यूबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
WBBSE Class 10th Result 2026 चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी
पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। कक्षा 10वीं परिणामों की घोषणा के बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट के करीब स्कूलों को डब्ल्यूबीबीएसई मैट्रिक परिणाम मार्कशीट और सर्टिफिकेट जारी की जाएगी। बता दें कि छात्रों को अपने ओरिजिनल सर्टिफिकेट स्कूल से ही प्राप्त करने होंगे।
WB Madhyamik Result 2026 ऐसे चेक करें
डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र और उनके अभिभावक मैट्रिक परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया से छात्र प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए कुछ आसान से चरण यहां बताए जा रहे हैं।
चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
चरण 2- डब्ल्यूबीबीएसई कक्षा 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
चरण 6- डब्ल्यूबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें।
चरण 7- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड की प्रति प्रिंट कर लें।
WBBSE Class 10th Matric Result 2026 क्या जारी होगी टॉपर्स लिस्ट?
गौरतलब हो कि पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी किया जा सकता है। पिछले वर्षों में जारी रिजल्ट और आंकड़ों की माने तो हजारों की संख्या में छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि छात्रों का प्रदर्शन शानदार होगा। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार गणित और विज्ञान विषयों में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है। वहीं ग्रामीण जिलों के छात्रों से भी अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।
WB Board Matric Result 2026 पास प्रतिशत पर होगी नजर
पिछले साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा का कुल पास प्रतिशत काफी अच्छा रहा था। इस बार भी बोर्ड बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रहा है। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुसार ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और अतिरिक्त तैयारी ने छात्रों को फायदा पहुंचाया है। रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह है। कई छात्र आगे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम चुनने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं अच्छे अंक लाने वाले छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों और कॉलेजों में दाखिले की योजना बना रहे हैं। वेस्ट बंगाल माध्यमिक परिणामों का इंतजार पश्चिम बंगाल के लाखों छात्रों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजर कल जारी होने वाले रिजल्ट और टॉपर्स सूची पर टिकी हुई है।


