Campus Boom.
विग इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने सत्र 2026 की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रखा। इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में उनके माता-पिता और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी छात्रों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ परीक्षा में भाग लेकर बेहतरीन परिणाम हासिल किए।
10वीं के टॉपर्स इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान – शिवम कुमार (97%)
द्वितीय स्थान – अमोलक कुमार (96.4%)
तृतीय स्थान – निखिल कुमार (96%)
12वीं (विज्ञान) के टॉपर्स:
प्रथम स्थान – अंकुश कुमार (92.5%)
द्वितीय स्थान – पायल मंडल (91.75%)
तृतीय स्थान – अवंती झा (91.25%)
12वीं (वाणिज्य) के टॉपर्स:
प्रथम स्थान – तपस्या (87.25%)
द्वितीय स्थान – संस्कार तिवारी (85.75%)
तृतीय स्थान – इप्शिता दास (84%)
विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।



