Campus Boom.
JEE परीक्षा के बाद छात्रों में करियर को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को दूर करने के उद्देश्य से MIITJEE Classes ने UpGrad के सहयोग से बिष्टूपुर स्थित द सॉनेट में एक विशेष करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में 200 से अधिक छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए और सभी ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सही दिशा और विश्वसनीय मार्गदर्शन प्रदान करना था, ताकि वे गलत काउंसलिंग या अनजान कंसल्टेंट के प्रभाव में आकर अपने करियर के साथ समझौता न करें। इस पहल के तहत छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीधे जुड़ने और अपनी रैंक के अनुसार सही कॉलेज व ब्रांच चयन करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में UpGrad School of Technology के CEO श्री विश्व मोहन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए नए कोर्सेस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को एक विशेष टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलेगा।
मुख्य अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एस. राजी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।
MIITJEE के निदेशक एवं IITian प्रभारत रंजन सर ने JoSAA और CSAB काउंसलिंग की प्रक्रिया के साथ-साथ “गुरुजी क्रेडिट कार्ड” जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को चरणबद्ध तरीके से समझाया कि किस प्रकार वे अपनी रैंक के अनुसार सुरक्षित और बेहतर कॉलेज प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि MIITJEE जमशेदपुर का पहला ऐसा संस्थान बनने जा रहा है, जो परीक्षा के बाद भी आधिकारिक रूप से काउंसलिंग सहायता प्रदान करेगा, जिससे छात्र सीधे विशेषज्ञों से जुड़कर सही निर्णय ले सकें और किसी भी प्रकार की गलत सलाह से बच सकें।
सेमिनार में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि “JEE का रिजल्ट आपकी क्षमता को दर्शाता है, लेकिन सही काउंसलिंग ही आपके करियर को सही दिशा देती है।” कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को भी कॉलेज चयन, करियर विकल्प और भविष्य की योजनाओं को लेकर स्पष्ट मार्गदर्शन दिया गया।
इसके साथ ही “गुरुजी क्रेडिट कार्ड” योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए ₹15 लाख तक की वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। संस्थान में इसके फॉर्म ऑफलाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी छात्र पीछे न रह जाए।
अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेमिनार से उन्हें और उनके बच्चों को सही दिशा मिली है। उन्होंने भविष्य में मेडिकल छात्रों के लिए भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
अंत में MIITJEE ने सभी इच्छुक छात्रों को आमंत्रित किया कि वे संस्थान से जुड़कर काउंसलिंग, स्कॉलरशिप और करियर से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और अपने भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाएं।


