Campus Boom.
पीएम श्री टाटा वर्कर्स यूनियन +2 हाई स्कूल, कदमा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परिणाम 99.14 प्रतिशत दर्ज कराया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस वर्ष कुल 116 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 83 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी, 32 द्वितीय श्रेणी तथा 1 विद्यार्थी मार्जिनल श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय की छात्रा ज्योत्सना महतो ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं होपना मार्डी (87.6%), आकाश लायंगी (87%), पल्लवी बेरा (86%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयुषी कुमारी और राकेश महतो ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।


