Campus Boom.
साकची स्थित E-Digital India Skill Development Institute द्वारा 2 अप्रैल 2026 से एक विशेष AI Crash Course एवं Skill Certification Program की शुरुआत की जा रही है। यह कार्यक्रम साकची में दिल्ली दरबार के पास स्थित संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगा। संस्थान के संचालक रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमशेदपुर के युवाओं, फ्रीलांसर, मीडिया से जुड़े लोगों तथा कार्यरत प्रोफेशनल्स को आधुनिक Artificial Intelligence (AI) तकनीक का प्रशिक्षण देना और उन्हें प्रोफेशनल प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में कई प्रतिभाशाली युवाओं के पास अनुभव और हुनर तो होता है, लेकिन प्रमाणपत्र या नई तकनीक की जानकारी के अभाव में उन्हें बेहतर अवसर नहीं मिल पाते। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा यह अल्पकालीन कोर्स तैयार किया गया है।
– इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को AI टूल्स का उपयोग, AI कंटेंट क्रिएशन, AI की मदद से वीडियो एडिटिंग, ब्लॉगिंग एवं मीडिया कार्य, डिजिटल मार्केटिंग तथा फ्रीलांसर के लिए प्रोडक्टिविटी टूल्स की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
– कोर्स पूर्ण करने के बाद सभी प्रतिभागियों को Certificate in Mass Communication & Digital Marketing (E-Digital India द्वारा) प्रदान किया जाएगा, जो नौकरी, फ्रीलांस कार्य और करियर विकास में सहायक होगा।
यह कोर्स विशेष रूप से वीडियो एडिटर, ब्लॉगर, कंटेंट राइटर, छोटे मीडिया चैनल संचालक, फ्रीलांसर, ऑनलाइन कार्य करने वाले युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी तथा अपने कौशल को अपडेट करना चाहने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है।
संस्थान की ओर से बताया गया कि इस विशेष कोर्स की फीस ₹4,999 निर्धारित की गई है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवा इसका लाभ उठा सकें।
इसी अवसर पर संस्थान में ISM Ranchi Satellite Center का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से विद्यार्थी MBA, BCA, Hotel Management सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स में नामांकन करा सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9934141233 पर संपर्क कर सकते हैं।


