Campus Boom.
जमशेदपुर। आईएसएम पुंदाग, रांची एवं ई-डिजिटल इंडिया, जमशेदपुर के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ है। इस पहल के तहत जमशेदपुर में आधिकारिक केंद्र संचालित किया जाएगा।
इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उच्च शिक्षा, विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, शुल्क, छात्रवृत्ति तथा कैरियर संबंधी प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कंप्यूटर विज्ञान एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
इस सहयोग से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे तथा उच्च शिक्षा के लिए सुलभ एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


