Campus Boom.
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तीसरे वार्षिक खेलकूद का समापन कार्यक्रम सिदगोड़ा परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समापन सत्र में अतिथियों का स्वागत पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि एसएसपी पीयूष पांडे थे। कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर’, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वरा आरा और खेल एवं सांस्कृतिक अध्यक्ष डॉ सनातन दीप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय का ध्वजारोहण किया गया और छात्राओं एवं सभी विजेताओं ने गौरवमयी ‘मार्च पास्ट’ निकाला। कुलपति द्वारा मुख्य अतिथि एसएसपी पीयूष पांडे को प्रतीक चिन्ह, पौधे एवं शॉल भेट कर स्वागत किया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा के द्वारा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता को शॉल, प्रतीक चिह्न और पौधा देकर सम्मानित किया गया तथा कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर के द्वारा छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा को पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया।
खेल एवं सांस्कृतिक अध्यक्ष डॉ. सनातन दीप के द्वारा कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर को प्रतीक चिन्ह तथा पौध देकर स्वागत किया गया एवं डॉ० सोनाली सिंह के द्वारा प्रतीक चिन्ह और पौधा भेट कर, डॉ० सनातन दीप का स्वागत किया गया। खेल एवं सांस्कृतिक अध्यक्ष डॉ सनातन दीप द्वारा स्वागत भाषण के माध्यम से सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सर्वप्रथम कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के सतत मार्गदर्शन, नेतृत्व और प्रेरणा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रतिभागियों के अद्भुत प्रदर्शन और भागीदारी की सराहना की। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने हर्ष व्यक्त किया कि मात्र तीन वर्षों में विश्वविद्यालय ने खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिसका श्रेय उन्होंने कुलपति के कुशल मार्गदर्शन और छात्राओं की कड़ी मेहनत को दिया। 
शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो के स्पर्धाओं के फाइनल का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। समारोह के दौरान योगा विभाग की छात्राओं द्वारा योग प्रदर्शन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसके पश्चात् अध्यक्षीय भाषण में कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं समिति के सभी सदस्यों, वरिष्ठगणों, खेल एवं सांस्कृतिक अध्यक्ष और सभी छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा विश्वविद्यालय न केवल एकेडमिक व सांस्कृतिक स्तर पर आगे बढ़ रहा है बल्कि खेलकूद के सभी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर भी इस विश्वविद्यालय की छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है। इसके लिए उन्होंने पूरे विश्वविद्यालय की ओर से सभी छात्राओं को ढेरों बधाईयाँ दी।साथ ही साथ सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की और छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं ।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय छात्राओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें उचित मार्गदर्शन देने में सराहनीय भूमिका निभा रहा है। खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन की जटिल समस्याओं से निपटने और मानसिक रूप से सक्रिय रहने का एक सशक्त माध्यम है और उत्तम चरित्र के निर्माण में भी सहायक है। मैदान पर सीखा गया अनुशासन और आत्मविश्वास महिलाओं को नेतृत्व के नए शिखर पर ले जाता है।विश्वविद्यालय की उन प्रतिभागियों हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
पीयूष पांडेय, एसएसपी, पूर्वी जमशेदपुर.
मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अचीवर्स को मोमेंटो और ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया, सम्मानित होने वाली छात्राओं की सूची में शांति सोरेन, शुभांगी कुमारी, नेहा कुमारी, डी. सिमरन राव, जया कुमारी, सिम्मी कुमारी, अदिति कुमारी, भारती कुमारी बंकीरा, सुमन लोहार कल्पना हंसदा, लक्ष्मी हेंब्रम, अंकिता महतो, रोशनी सोए, रोशनी सोरेन और कर्णिका दास शामिल थी। और माननीय कुलपति महोदया प्रो. (डॉ.) प्रोफेसर अंजिला गुप्ता द्वारा विभिन्न खेलों में विजयी छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। 
शॉट पुट में प्रथम स्थान गेरालदीन एक्का (बी. पी. एड ) द्वितीय स्थान अदिति मोदक (बीसीए) तृतीय स्थान -जया कुमारी (बी कॉम), डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान गेरालदीन एक्का (बीपीएड) द्वितीय स्थान अदिति मोदक (बीसीए) तृतीय स्थान प्राप्त मारिया बोदरा (बीबीए),
शतरंज में प्रथम स्थान: करिश्मा सिंकू (बीए), द्वितीय स्थान: भावना शर्मा (बी.कॉम.)तृतीय स्थान: तनीषा शर्मा (बी.ए.)
योगा में प्रथम स्थान: नेहा कुमारी (एम.ए.), द्वितीय स्थान: मिलन सिंह (एम.ए.), तृतीय स्थान: खुशी पैदा (बी.ए)
टेबल टेनिस में प्रथम स्थान: निधि गुप्ता (बी.पी.एड.), द्वितीय स्थान: आजादी उरांव (बी.पी.एड.), तृतीय स्थान: अप्सरा खातून (बी.पी.एड.),
बैडमिंटन में प्रथम स्थान: रीना कुमारी मुंडा (बी.एड.), द्वितीय स्थान: डिंकी कुमारी (बी.ए.), तृतीय स्थान: वर्षा कुमारी (बी.कॉम.)
डबल बैडमिंटन में प्रथम स्थान: रीना कुमारी मुंडा और डिंकी कुमारी महतो
द्वितीय स्थान: प्रियांशु सिंह और जेबा असित, तृतीय स्थान: कविता कुमारी महतो और पूर्णिमा प्रमाणिक
लंबी कूद में प्रथम स्थान: प्रभा मुर्मू (एम.एस सी.), द्वितीय स्थान: शीतल तिग्गा (बी.पी.एड.), तृतीय स्थान: प्रीति कुजूर (बी.पी.एड.)
ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान: प्रज्ञा मुर्मू (एम.एस सी.), द्वितीय स्थान: अंकिता खातून (बी. कॉम.), तृतीय स्थान: मेनका हेंब्रम (बी. कॉम.)
कबड्डी में विजेता टीम (प्रथम स्थान): प्रियंका साव, अंकिता महतो और खुशबू चटोंबा, निधि यादव, छिता टुडू, भूमिका रॉय , ललिता पिंगुआ की टीम
वॉलीबॉल में प्रथम स्थान: गरिमा बख्शी, पूजा लोहार, कुमारी आराध्या राय, डाली चर, अंबिका और अंकिता कुमारी सिन्हा की टीम को मिली।
शिक्षकों एवं गैर-शिक्षकगणों के लिए भी कई प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें
मार्बल स्पून रेस में प्रथम: डॉ. नीलम सिंह, द्वितीय: श्रीमती सुधा सिंह दीप,
तृतीय: डॉ. (प्रो.) शाहला जबीन
टग ऑफ वार में विजेता टीम में डॉ. विश्वराज लाल (कप्तान), रितेश ठाकुर, डॉ. साजित कुमार महतो, डॉ. सौरव मंडल शामिल थे।
बॉम्बाड्रिंग में प्रथम: डॉ. छगनलाल अग्रवाल, द्वितीय: डॉ. दीपा शरण, तृतीय: डॉ. ग्लोरिया पुत्री प्राप्त हुआ।
टग ऑफ वार में पुरुष से टीम के विजेता : तुषार (कप्तान), सावन, रवींद्र सिंह, करोरेपति दुबे, राजीव कुमार झा, राम बालक, शिवनाथ मानकी, उमेश कुमार। टग ऑफ वार में महिला से टीम के विजेता :विजेता पात्रा, रेनू, अर्चना, जया,गुड़िया, सुरू बारी, अष्टमी, जमुना,शालू, चाबी,देवंती,अनीता प्रधान।
सभी विजेताओं को कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता द्वारा पुरस्कार दिए गए। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर’ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस भव्य आयोजन के समापन पर उन्होंने कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समापन समारोह का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रमण्यम, प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहु, वित्त अधिकारी डॉ जावेद अहमद, डीन कॉमर्स डॉ दीपा शरण, पूर्व कुलसचिव डॉ राजेन्द्र कुमार जयसवाल सीवीसी डॉ. अन्नपूर्णा झा, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, डॉ. कामिनी कुमारी,डॉ. रिजवाना परवीन, डॉ ग्लोरिया पूर्ति, डॉ सोनाली सिंह, डॉ पुष्पा कुमारी, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संकाय सदस्य ,गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित थीं। मंचसंचालन डॉ. मनीषा टाइटस एवं डॉ. नूपुर मिंज द्वारा किया गया।


