Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में प्राइमरी विभाग के बच्चों द्वारा प्री महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से गाए गए शिव भजन से हुई, जिससे वातावरण में शांति और सकारात्मकता का संचार हुआ।
छात्रों ने आकर्षक शिव स्तुति नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें भगवान शिव के विभिन्न रूपों को भावपूर्ण नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से दर्शाया गया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन ने श्रद्धा, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व को उजागर किया, जो सभी के लिए यादगार और आत्मिक रूप से प्रेरणादायक रहा।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि विद्यालय के इस भव्य आयोजन ने न केवल छात्रों में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाई, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय कर्मियों, समाज के सभी वर्ग एवं मीडिया बंधुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा की।


