Campus Boom.
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग ने 14 फरवरी को ‘जॉय ऑफ गिविंग’ पहल का 5वां संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया, जो सामुदायिक सेवा के लगातार पांच वर्षों का प्रतीक है। सिदगोड़ा परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित रहा। यह एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि यह पहला विश्वविद्यालय है जो कि इस खास समुदाय को समाज मे सम्मान और बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए पहल किया है तथा समाज मे सकारात्मक परिवर्तन के लिए लोगों में जागरूकता फैला रहा है। जिसमें सहानुभूति और समर्थन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय परिवार के स्वैच्छिक प्रयासों से यह कार्यक्रम संभव हो सका और समाज के इस बहिष्कृत समुदाय वर्ग को एक मंच प्रदान किया गया। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उपहार वितरण के साथ, इस समुदाय के लोगो ने फैसन शो भी किया।
डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा और प्रॉक्टर डॉ सुधीर साहू के प्रेरणादायक भाषण हुए। कार्यक्रम में पुलवामा हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
इस कार्यक्रम में सम्मानित गणमान्य व्यक्ति रजिस्ट्रार डॉ सलोमी कुजूर, सीवीसी डॉ अन्नपूर्णा झा, डॉ नूपुर मिंज, डॉ मनीषा टाइटस, डाॅ कामिनी कुमारी, डाॅ रिजवाना परवीन, डाॅ अनामिका, डाॅ माधुरी प्रीयदर्शिनी और व्यावसायिक विकास शिक्षकों ने भाग लिया, संजना किन्नर के फीडबैक के साथ समापन हुआ। डॉ केया बनर्जी और गगनदीप ने मंच का संचालन किया तथा डॉ श्वेता प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। डॉ भारती वार्ष्णेय, एमबीए की छात्राओ और विभिन्न विभाग के शिक्षक- शिक्षिकाएं इस कार्यक्रम मे उपस्थित होकर इसको सफल बनाया।


