Campus Boom.
भारत जैसे देश में सोशल मीडिया का बढ़ता प्रयोग कई चुनौतियां भी लेकर आया है। मोबाइल फोन और उसके प्रति बढ़ता लगाव मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के अलावे सामाजिक और आर्थिक संकट भी उत्पन्न कर दिया करता है। ग्रामीण इलाकों में वित्तीय जागरूकता और कम उम्र के बच्चों में सोशल मीडिया के अनछुए पहलुओं का अभाव इसे और गंभीर बनाता है। कई बार जाने अनजाने में उठाया गया कदम गंभीर तौर पर सामाजिक और आर्थिक संकट का कारण बन जाता है। मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव और इंटरनेट पर बढ़ता स्क्रीन टाइम इसे और गंभीर बना रहा है ।
चतरा जिले के टंडवा ब्लॉक के 10 विद्यालयों में CCL के CSR फंड से बच्चों की डिजिटल दुनिया , साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रोजेक्ट के जरिए डिजिटल दुनिया की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर तैयार करने , स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल दुनिया से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने का कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
इस कार्य को कर रही फ्लेयर नाम की संस्था FLAIR के सचिव अजय सिन्हा मानसिक स्वास्थ्य एवं बच्चों की डिजिटल दुनिया के बारे में बात करते हुए बताते है कि 10 सरकारी विद्यालयों में यह कार्यक्रम अभी चलाया जा रहा है जिसमें सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है। बच्चों को किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं जिनमें चित्र के साथ समस्या से बचाव से जुड़ी जानकारी भी दी गई है।
स्कूली बच्चों के अलावा समय समय पर अभिभावकों के साथ पीटीएस और शिविर के माध्यम से संवाद भी स्थापित करने का कार्य किया जाता है।
बच्चों की डिजिटल दुनिया , साइबर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम उन्हें इन सबके प्रति जागरूक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इसी कड़ी में गुरुवार को विद्यालय , ग्रामीण एवं संस्था के द्वारा बचरा के सरकारी उच्च विद्यालय में जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया ।


