Campus Boom.
पोटका प्रखंड में सामाजिक संस्था युवा के कार्य क्षेत्र अंतर्गत ढेंगाम (नागासाई) में सामाजिक संस्था युवा के सहयोग से निष्कृति संघ, सोनारी जमशेदपुर के द्वारा खेल सामग्री एवं खिलौना वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चार केंद्र से 50 सबर एवं जरूरतमंद आदिवासी बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री वितरित की गई । जैसे- फुटबॉल, क्रिकेट बैट एवं बॉल, बैडमिंटन, स्किपिंग रस्सी, लूडो, टॉय और खिलौना साथ ही साथ इसके अतिरिक्त सभी बच्चों को बिस्किट, केक और चॉकलेट प्रदान किए गए।
सामग्री प्राप्त कर सभी बच्चों का उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेल सामग्री के साथ सक्रिय सहभागिता दिखाई। सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी।कार्यक्रम में निष्कृति संघ, सोनारी जमशेदपुर से चंद्र पाल, अशोक कुमार पाल, अनीशा पाल, अपर्णा चक्रवर्ती, अल्पना चटर्जी, मोव अचार्जी, मलय अचार्जी, रनजुला चौनी एवं प्रदुत वेज उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती, कार्यकर्ता अरुप कुमार मंडल एवं वॉलिंटियर घासीराम गोप, साकरो मुर्मू, द्रौपदी सरदार, लता रानी सरदार की अहम भूमिका रही।


