Campus Boom.
राजेंद्र विद्यालय, घुटिया के प्रांगण में 4थी वार्षिक खेलकूद का भव्य उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल, अनुशासन और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता के आधार पर ग्रीन हाउस ओवरऑल विजेता बना जबकि सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट के लिए येलो हाउस को विजेता का ख़िताब दिया गया. 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित रहें. साथ ही बिहार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं बीए कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ एसके सिंह, राजेंद्र विद्यालय, घुटिया के सचिव अमरेश सिन्हा एवं राजेन्द्र विद्यालय, घुटिया की प्रधानाचार्या खुशबू ठाकुर उपस्थित रहीं ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या खुशबू ठाकुर द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। डॉ. एस के सिंह एवं अमरेश सिन्हा द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ।
एनुअल स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने 100 मी., 200 मी., 400 मी., एवं रिले रेस के अलावा रेबिट रेस, रेडी टू स्कूल, कोन बैलेंस रेस, बुक बैलेंस रेस टर्टल रेस जैसे अनेक खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राजेंद्र विद्यालय घुटिया उनके बाबा स्वर्गीय रामदास सोरेन के दिल के बहुत करीब है, साथ ही उन्होंने अभिभावकों को भी उत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने एक अच्छे संस्थान में अपने बच्चों का नामांकन करवाया है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विजेता टीम –
टैग ऑफ वार
1 st – रेड हाउस
2nd – येलो हाउस
3 rd – ग्रीन हाउस
रिले रेस -Boys
1st येलो हाउस
2nd – ब्लू हाउस
3rd – ग्रीन हाउस
रिले रेस Girls
1 st ग्रीन हाउस
2 nd – ब्लू हाउस
3rd – रेड हाउस
बेस्ट मार्च पास्ट – येलो हाउस
ओवरऑल चैंपियन -ग्रीन हाउस


