Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य आशीर्वाद(विदाई) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की परंपरा के अनुसार विधिवत हवन के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया।हवन के मंत्रोच्चारण ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। हवन के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कक्षा 11वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें नृत्य, संगीत और भावपूर्ण गीत शामिल थे। सभी विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की तथा सभी को 12वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनका मार्गदर्शन किया। समारोह के दौरान प्राचार्य एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया गया।


