Campus Boom.
ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, साकची में एमएसएमई प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक माह के साइबर सिक्योरिटी एवं हार्डवेयर नेटवर्किंग प्रशिक्षण में सफल 25 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के जीएम एवं रांची से आए सुरेन्द्र जी उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक रामकृष्ण ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया।
ई – डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, साकची में एक माह के साइबर सिक्योरिटी एवं हार्डवेयर नेटवर्किंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर एमएसएमई प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 25 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक तथा रांची से आए सुरेन्द्र जी उपस्थित रहे। उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा को रोजगार की कुंजी बताया। इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज चंदना ठाकुर एवं फैकल्टी सदस्य सचिन, रूपेश, आशुतोष व समीत उपस्थित रहे।
निदेशक रामकृष्ण ने बताया कि संस्थान युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।


