Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में कक्षा 3 से 8 के छात्रों के लिए “माई सुपर स्किल – आई डिसाइड” नामक पोस्टर मेकिंग गतिविधि का भव्य आयोजन किया गया। इस गतिविधि में छात्रों ने पौधों के अंग, मानव शरीर, राष्ट्रीय और भारतीय त्योहार, गणितीय सूत्र, और स्वच्छ भारत हरित भारत जैसे विविध विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने न केवल अपनी कलात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित किया, बल्कि उन्हें निर्णय लेने और संकल्पना स्पष्टता जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों को भी सीखने का अवसर मिला। कला-समेकित शिक्षा के इस अनोखे प्रयास ने छात्रों को शैक्षिक और आनंददायक अनुभव प्रदान किया। इस कार्यशाला में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधेश सिंह ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं।उन्होंने इस कार्यशाला की प्रभारी शिक्षिका गार्गी धर एवं अन्य सहायक शिक्षक शिक्षिकाओं को इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधि के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया एवं छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।


